BJp national president nitin nabin two days patna visit also go in bihar vidhan sabha BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आएंगे नितिन नवीन, बिहार विधानसभा भी जाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आएंगे नितिन नवीन, बिहार विधानसभा भी जाएंगे

10 फरवरी को उनका विधानसभा जाने का भी कार्यक्रम है। इस दिन वह वहां तमाम विधायकों से मिलेंगे। साथ ही बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वह भाग लेंगे। बापू सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आवश्यक दिशा-निर्देश आयोजकों को दिये हैं।

Tue, 3 Feb 2026 09:44 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आएंगे नितिन नवीन, बिहार विधानसभा भी जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नौ और 10 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। नौ को पटना में उनका भव्य स्वागत होगा। पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान स्थित बापू सभागार तक उनके स्वागत की तैयारी है। वहीं, बापू सभागार में उनका अभिनंदन पार्टी द्वारा किया जाएगा। नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं।

इससे पहले पटना में उनका स्वागत बतौर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किया गया था। 10 फरवरी को उनका विधानसभा जाने का भी कार्यक्रम है। इस दिन वह वहां तमाम विधायकों से मिलेंगे। साथ ही बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वह भाग लेंगे। बापू सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आवश्यक दिशा-निर्देश आयोजकों को दिये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: आज पेश होगा बिहार का बजट, सदन में बिजेंद्र प्रसाद कर सकते हैं बड़े ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।