bjp mla pawan yadav abused man in bhagalpur kahalgaon bihar when he asked question VIDEO: ज्यादा होशियार मत बनो.., बिहार में जब युवक पर भड़के BJP विधायक पवन यादव; गाली-गलाौज हुई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: ज्यादा होशियार मत बनो.., बिहार में जब युवक पर भड़के BJP विधायक पवन यादव; गाली-गलाौज हुई

वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद विधायक पवन यादव ने कहते हैं, ‘ज्यादा होशियार मत बनो। ये मुख्यमंत्री जो शिलान्यास किए हैं वो कार्य संपन्न हुआ। बात समझ में आई लिखा हुआ है इसपर। इसपर युवक ने अपने एक अन्य साथी से कहा कि वीडियो हम बना रहे हैं आप बात कीजिए ना।’

Tue, 2 Sep 2025 12:14 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
VIDEO: ज्यादा होशियार मत बनो.., बिहार में जब युवक पर भड़के BJP विधायक पवन यादव; गाली-गलाौज हुई

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो भागलपुर जिले के कहलगांव से बीजेपी विधायक पवन यादव का बताया जा रहा है है। राष्ट्रीय जनता दल ने यह वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि कहलगांव विधायक ने दबंगई दिखाते हुए एक युवक के साथ बदसलूकी की है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है। जो वीडियो राजद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि विधायक पवन यादव एक मोटरसाइकिल पर बैठे हैं। तब ही वहां मौजूद एक युवक उनसे पूछता है, ‘ये जो आपने उद्घाटन किया उसके बारे में कोई समझ नहीं रहा है। इसपर विधायक ने पूछा कि क्या चीज समझाना है तुमको? इसपर युवक ने कहा कि कार्य समापन हो गया। तो विधायक ने कहा कि कार्य समापन नहीं हुआ है। फिर युवक ने कहा कि लिखा है कि संपन्न हुआ।’

वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद विधायक पवन यादव ने कहते हैं, 'ज्यादा होशियार मत बनो। ये मुख्यमंत्री जो शिलान्यास किए हैं वो कार्य संपन्न हुआ। बात समझ में आई लिखा हुआ है इसपर। इसपर युवक ने अपने एक अन्य साथी से कहा कि वीडियो हम बना रहे हैं आप बात कीजिए ना। इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि विधायक मोटर साइकिल से उतरे और कहा कि ढेर तुम पढ़ल है का? इसके बाद विधायक पवन यादव मोटरसाइकिल से उतरे और आवाज आती है कि मारेंगे…। इसके बाद वहां हल्ला-हंगामा और गाली-गलौज शुरू हो जाता है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला रामचंद्रपुर गांव का है। यहां बीजेपी विधायक पवन यादव गांव में एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उस वक्त वहां रखे गए शिलापट्ट पर सड़क का कार्य संपन्न लिखा देख कुछ लोग भड़क गए। शिलापट्ट पर लिखे गए इन्हीं बातों को लेकर जब युवक ने विधायक से सवाल किया तो मामला काफी बिगड़ गया और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।