BJP JDU gets jolt before Bihar Election 2 NDA leaders including ex MLA joined congress बिहार चुनाव से पहले BJP-JDU को झटका, पूर्व विधायक समेत 2 नेता कांग्रेस में शामिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले BJP-JDU को झटका, पूर्व विधायक समेत 2 नेता कांग्रेस में शामिल

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक समेत बीजेपी और जेडीयू के दो नेता बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

Wed, 7 May 2025 11:08 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले BJP-JDU को झटका, पूर्व विधायक समेत 2 नेता कांग्रेस में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए को झटका लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। नालंदा जिले के चंडी से दो बार विधायक रहे भाजपा नेता अनिल सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, जदयू के पूर्व महासचिव शंभू पटेल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बुधवार को पटना के सदाकत आश्रम स्थित कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस मौके पर कहा कि दोनों नेताओं के आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। हमारे दल की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए दोनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। अनिल सिंह एक बार कांग्रेस तो एक बार समता पार्टी से विधायक रह चुके हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, मोतीलाल शर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, राजेश राठौड़, अजय चौधरी, मंजीत आनंद साहू, आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बहुजन समागम, नालंदा से होगी शुरुआत

बता दें कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। सभी दल इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच नेताओं का दल-बदल अभियान भी जारी है। कई नेता एक पार्टी का दामन छोड़कर दूसरी में जा रहे हैं। चुनाव होने तक यह सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।