bird flu virus found in Swan 27 buried in arrah bhojpur bihar अब बिहार में हंसों में बर्ड फ्लू के वायरस, 27 को किया दफन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब बिहार में हंसों में बर्ड फ्लू के वायरस, 27 को किया दफन

  • जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट तालाब में रह रहे हंसों की एक-एक कर मौत हो रही थी। किसी दिन एक तो किसी दिन दो-तीन हंसों की मौत की सूचना पर एक हंस को मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया था। वहां पर जांच के दौरान एच 5 एन वन नामक वायरस पाये जाने की पुष्टि हुई।

Thu, 17 April 2025 06:35 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, आरा
share
अब बिहार में हंसों में बर्ड फ्लू के वायरस, 27 को किया दफन

अभी हाल ही में राजधानी पटना में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अब बिहार में हंसों में बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं। हंसों में बर्ड फ्लू के वायरस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। भोजपुर जिले के आरा में वायरस ग्रस्त हंसों को सुरक्षित जगह पर गड्ढा खोद दफना दिया गया। कलेक्ट्रेट तालाब में रह रहे हंसों में वायरस पाये जाने की पुष्टि होने के बाद 27 हंसों को मारकर उन्हें दफनाया गया, ताकि यह अन्य पशु-पक्षियों में न फैले।

जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट तालाब में रह रहे हंसों की एक-एक कर मौत हो रही थी। किसी दिन एक तो किसी दिन दो-तीन हंसों की मौत की सूचना पर एक हंस को मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया था। वहां पर जांच के दौरान एच 5 एन वन नामक वायरस पाये जाने की पुष्टि हुई। यह वायरस वर्ल्ड फ्लू की तरह ही होता है। इसकी सूचना पाकर पटना स्थित इंस्टीच्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्सन के वैज्ञानिकों की टीम आरा पहुंची और बाकी बचे हंसों को सुरक्षित जगह पर दफनाने की सलाह दी। वहीं वायरस की संदिग्ध 15 मुर्गियों को भी उसी गड्ढे में दफना दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि, क्या है लक्षण और इंसानों में कैसे फैलता है; जानें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पहली बार 14 पेड़ बनेंगे विरासत वृक्ष, लिस्ट में बरगद समेत यह सभी शामिल

इसके बाद आस-पास के स्थानों पर दवा और चूना का छिड़काव किया गया। उक्त जगह के पास चेतावनी का बोर्ड भी लगाया जायेगा। वहीं तालाब के आस-पास के इलाके में सेनेटाइजेशन छिड़काव का कार्य भी किया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन के घटक दलों की बैठक, रालोजपा को नहीं मिला न्योता
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर घर से निकलें, 2 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का येलो अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।