बाजार में दिखा कोबरा, रिहायशी इलाका में सांप मिलने से लोगों में डर
हरनौत के वार्ड 13 में एक जहरीले कोबरा सांप के मिलने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने सांप को देखा और सूचना देने के बाद रेस्क्यू टीम ने सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन सांप नहीं मिला। वन रक्षक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बाजार में दिखा कोबरा, रिहायशी इलाका में सांप मिलने से लोगों में डर रेसक्ूय टीम ने घंटाभर चलाया सघन सर्च अभियान, नहीं मिला सांप लकड़ियों के ढेर में छिपे होने की आंशका वन रक्षक ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की फोटो : हरनौत केके 02 : हरनौत बाजार में लकड़ियों के ढेर के बीच कोबरा सांप। हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत हरनौत के वार्ड 13 में गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब लोगों ने एक विशालकाय जहरीला कोबरा सांप देखा। सांप निकलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे स्थानीय निवासियों में काफी दहशत का माहौल है।
स्व. ओमप्रकाश जायसवाल के मकान के पीछे लोगों ने इस कोबरा को देखा। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बाजार वासी सतीश कुमार ने सबसे पहले सांप को देखा और उसकी पुष्टि की। सतीश ने बताया कि तुरंत मोबाइल से वन विभाग के पदाधिकारियों को सूचना दी गयी। आधा घंटा में चार सदस्यीय रेसक्यू टीम ने पहुंचकर सघन सर्च अभियान चलाया। वहां रखी लकड़ियों के ढेर को हटाकर खोजा, बावजूद सांप पकड़ में नहीं आया। लकड़ियों के बीच सांप के छुपने की आशंका से लोग डरे सहमे हैं। हरनौत के फॉरेस्ट गार्ड अश्मित कुमार ने ग्रामीणों से धैर्य के साथ सतर्क रहने की अपील की है। फिलहाल सांप नजर नहीं आ रहा है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। यदि कोबरा दोबारा कहीं भी दिखाई दे, तो तुरंत सूचित करने को कहा है। बाजारवासी रोशन कुमार, संजय कुमार, रिक्की जायसवाल व अन्य ने बताया कि सांप के न पकड़े जाने से डर का माहौल बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन