Bihar will now be run from Delhi Tejashwi on Nitish Kumar wearing-in CM forcibly sent to Rajya Sabha अब दिल्ली से चलेगा बिहार, नीतीश के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी बोले- जबरदस्ती राज्यसभा भेजे गए सीएम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब दिल्ली से चलेगा बिहार, नीतीश के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी बोले- जबरदस्ती राज्यसभा भेजे गए सीएम

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। तंज कसते हुए पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने किसी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है, जो इतनी चर्चा हो रही है?

Sat, 11 April 2026 06:44 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
अब दिल्ली से चलेगा बिहार, नीतीश के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी बोले- जबरदस्ती राज्यसभा भेजे गए सीएम

Tejaswi Yadav on Nitish Kumar oath: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने से यह साफ हो गया कि बिहार की सरकार पटना से नहीं बल्कि दिल्ली से संचालित होगी। उन्होंने कहा कि जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा, वह जनता की पसंद नहीं बल्कि थोपा हुआ होगा।

पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। तंज कसते हुए पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने किसी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है, जो इतनी चर्चा हो रही है? तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार अपनी इच्छा से नहीं बल्कि भारी राजनीतिक दबाव के कारण यह कदम उठा रहे हैं। उन्हें जबरदस्ती राज्यसभा भेजा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंबे अनुभव से संसद की गरीमा बढ़ाएंगे नीतीश, मोदी और शाह ने बिहार सीएम को दी बधाई

तेजस्वी ने वीडियो फुटेज और हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सदन में जब मुख्यमंत्री बोल रहे होते हैं, तब सदन स्थगित कर दिया जाता है या बिजली काट दी जाती है।

सीएम नीतीश कुमार से राष्ट्रीय फलक पर भी उम्मीदें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह चारों सदनों लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रहने वालों में शुमार हो गए। करीब पांच दशक की राजनीतिक यात्रा और दो दशक से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शानदार काम करने वाले नीतीश कुमार को रास जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लेकर प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने कहा है कि इनके सुदीर्घ संसदीय अनुभव से राष्ट्रीय फलक पर काफी उम्मीदें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं नीतीश को बधाई नहीं दूंगा; सीएम के सांसद बनने पर ऐसा क्यों बोले मांझी

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास को गति मिलेगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व एवं सुशासन की प्रतिबद्धता निश्चित ही संसद में बिहार की आवाज को और सशक्त बनाएगी। भाजपा के प्रदेश ने विश्वास जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में प्रदेश एवं देश के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। पिछले 20 वर्षों में सीएम ने बिहार के विकास को नया आयाम दिया है। 2005 से पहले के जंगलराज वाले बिहार को अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने तेजी से विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। साथ ही बिहार को विकसित बिहार बनाने की राह को प्रशस्त किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।