bihar weather today yello alert for thunder and thunderbolt in several districts बिहार के इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज; जानें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज; जानें

Bihar Weather Today: सोमवार को उत्तर-पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

Mon, 5 May 2025 05:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार के इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज; जानें

Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में रविवार को हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मंगलवार से एक बार फिर गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से शनिवार के बीच अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा।

सोमवार को उत्तर-पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। वहीं दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर महीने के अंतिम सोमवार को स्कूलों में पीटीएम, क्या होगी बैठकों की थीम; देखें

रविवार को पश्चिमी चंपारण के रामनगर में सबसे अधिक 65 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से औरंगाबाद में हवा चली। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। पटना में सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर ठनका और हल्की बारिश के भी आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के SKMCH में डॉक्टरों ने महिला को बताया मृत, जांच में चलती मिली धड़कन
ये भी पढ़ें:पढ़ रहे मुजफ्फरपुर में, दाखिला महाराष्ट्र में; बिहार के स्कूलों में गजब खेल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।