Bihar Weather Today Purnea Nawada 6 districts heavy rain lightning yellow alert in entire state पूर्णिया से नवादा तक 6 जिलों में भारी बारिश, पूरे बिहार में आज आंधी-बिजली का अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया से नवादा तक 6 जिलों में भारी बारिश, पूरे बिहार में आज आंधी-बिजली का अलर्ट

Bihar Mausam News: बिहार के 6 जिलो में आज भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया है। पटना में भी मौसम खराब रहने की आशंका है।

Sat, 13 Sep 2025 07:56 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पूर्णिया से नवादा तक 6 जिलों में भारी बारिश, पूरे बिहार में आज आंधी-बिजली का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में अधिकतर जगहों पर शनिवार 13 सितंबर को मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो जिलों में ऑरेंज और अन्य सभी में येलो अलर्ट जारी किया है। सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज और अररिया में शनिवार को अति भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, सुपौल, पूर्णिया, नवादा, जमुई में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में शनिवार को मॉनसून संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के इलाकों में झमाझम बरसात के आसार हैं। वहीं, दक्षिण बिहार में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अभी 4-5 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 18 सितंबर के बाद मॉनसूनी गतिविधियों में कमी आ सकती है।

सीमांचल में किसानों की चिंता बढ़ी

पूर्णिया समेत सीमांचल क्षेत्र में 17 सितंबर तक घनघोर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इस तरह के पूर्वानुमान से आलू के किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

गंगा नदी में उफान जारी

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे गंगा किनारे बाढ़ के हालात हैं। भागलपुर जिले में स्थिति विकट है। सुल्तागंज से पीरपैंती तक गंगा किनारे बस्तियों में पानी घुसा हुआ है। पीरपैंती में लोग रतजगा कर अपने परिवार की सुरक्षा में लगे हैं। कहलगांव में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर तक चला गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।