Bihar Weather Today Patna sky dark at 4 PM rains begins IMD Red Alert for 6 Districts Including Muzaffarpur Bihar Weather: पटना में दिन में 4 बजे छाया अंधेरा, तेज बारिश; मुजफ्फरपुर समेत 6 जिलों में भी रेड अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: पटना में दिन में 4 बजे छाया अंधेरा, तेज बारिश; मुजफ्फरपुर समेत 6 जिलों में भी रेड अलर्ट

पटना में शुक्रवार दोपहर को काले बादल छा गए। इससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। पटना में दोपहर बाद तेज बारिश भी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पटना में आंधी से पेड़ गिर गए।

Fri, 8 May 2026 05:10 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: पटना में दिन में 4 बजे छाया अंधेरा, तेज बारिश; मुजफ्फरपुर समेत 6 जिलों में भी रेड अलर्ट

Bihar Weather Patna Rain: बिहार की राजधानी पटना में मौसम एक बार फिर खराब हो गया है। शुक्रवार 8 मई को दोपहर में अचानक शहर के आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। दिन में 4 बजे ही अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ शाम को बारिश शुरू हो गई। आंधी से जगह-जगह पेड़ गिर गए। मौसम विभाग ने तात्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए बिहार के 6 जिलों में शाम को आंधी, बारिश, वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी जिले शामिल हैं।

इससे पहले औरंगाबाद, गयाजी, पटना, जहानाबाद और अरवल जिले में भी रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर राज्य भर में मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। शनिवार 9 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने, बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा। लोगों से खराब मौसम में सावधान रहने की अपील की गई है।

पटना में बारिश

पटना में गिरे पेड़, गाड़ियां दबीं

राजधानी में शुक्रवार दोपहर बाद आई आंधी से कई जगहों पर नुकसान की खबर है। हार्डिंग रोड सिंचाई भवन के पास तेज हवा से एक पेड़ गिर गया, इससे ठेला और बाइक उसके नीचे दब गई। हज भवन के पास भी सड़क किनारे पेड़ गिरने से एक गाड़ी उसके नीचे दब गई। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पटना में आंधी से गिरे पेड़

बिहार में जारी है आंधी, बारिश का दौर

बिहार में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात से विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण बिहार, पूर्वी बिहार और सीमांचल के कुछ जिलों में बरसात हुई। किशनगंज, अररिया, गयाजी, मधेपुरा, नवादा, रोहतास, नालंदा, कैमूर जैसे जिलों में कुछ जगहों पर पानी गिरा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: काम नहीं हो तो घर में रहें, 15 जिलों में आंधी-पानी ठनका का अलर्ट

पटना में दो दिन बारिश के आसार

राजधानी में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 9 और 10 मई को पटना में बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ बारिश के एक-दो दौर चल सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल सरकार का विस्तार, आज रोड पर उतरे बेरोजगार; पटना में TRE प्रदर्शन पर लाठीचार्ज

कब तक खराब रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी यूपी में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी यूपी और उससे सटे बिहार के इलाकों में भी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसका असर मौसम पर दिख रहा है। 9 मई को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बरसात की संभावना जताई जा रही है। अगले सप्ताह से मौसम के सामान्य होने के आसार हैं। आंधी-बारिश का दौर खत्म होने के बाद राज्य में तापमान में अचानक बढ़ोतरी होगी। साथ ही भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू हो जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।