Bihar Weather report Westerly winds will decrease temperature imd predicts cold wave Bihar Weather: ठंड से ठिठुरेगा बिहार, पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी कनकनी; अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: ठंड से ठिठुरेगा बिहार, पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी कनकनी; अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रति-चक्रवात (एंटी-साइक्लोन) बना हुआ है। जिस कारण केंद्र में उच्च वायुदाब और चारों ओर निम्न वायुदाब है। इससे पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से तापमान गिरेगा। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गुरुवार को गिरावट आई।

Fri, 6 Feb 2026 06:44 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: ठंड से ठिठुरेगा बिहार, पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी कनकनी; अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिनों तक सर्द पछुआ हवा चलने के कारण ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम लोगों को ठंड लगेगी। इस दौरान प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान है। लेकिन दिन में धूप खिलेगी। जिससे राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रति-चक्रवात (एंटी-साइक्लोन) बना हुआ है। जिस कारण केंद्र में उच्च वायुदाब और चारों ओर निम्न वायुदाब है।

इससे पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से तापमान गिरेगा। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गुरुवार को गिरावट आई। बिहार का अधिकतम तापमान 19.0 से 29.2 और न्यूनतम तापमान 10.3 से 15.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बिहार का सबसे कम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस सीवान के जीरादेई में और सबसे अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर भारतीय और पानीपुरी, तमिलनाडु के मंत्री का बयान; बिहार में निंदा प्रस्ताव

पटना में सुबह ठंड का अधिक प्रभाव रहेगा

पटना में दो-तीन दिनों तक सुबह और शाम के समय ठंड का प्रभाव रहेगा। पछुआ हवा चलने के कारण सुबह के समय अधिक ठंड का अनुभव होगा। गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में इंजीनियर बालेश्वर राम के पास अकूत दौलत, निगरानी ने दबोचा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।