Bihar Weather Report imd said cloudy sky and heat will increase Bihar Weather Report: आसमान में बादलों का डेरा और गर्मी का सितम, बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: आसमान में बादलों का डेरा और गर्मी का सितम, बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • Bihar Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान एवं आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से औसत 3.01 से 5.8 किलोमीटर ऊपर के आसपास बना है। इसके साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्र में भी बना है।

Mon, 17 March 2025 06:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather Report: आसमान में बादलों का डेरा और गर्मी का सितम, बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: पटना सहित पूरे बिहार के मौसम में रविवार को अलग-अलग प्रभावों के कारण बदलाव हुआ। इस कारण राजधानी सहित सूबे के ज्यादातर शहरों में रविवार सुबह से ही बादल छाया रहा। इस दौरान पटना सहित कई शहरों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। वहीं मधुबनी में 19.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित प्रदेश के कुछ शहरों में सोमवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान एवं आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से औसत 3.01 से 5.8 किलोमीटर ऊपर के आसपास बना है। इसके साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्र में भी बना है। वहीं एक द्रोणी रेखा उत्तर प्रदेश से होकर दक्षिण-पूर्व राजस्थान के आसपास से गुजर रही है। इसके संयुक्त प्रभाव से ही प्रदेश में रविवार को मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ।

9.4 डिग्री तक गिरा प्रदेश का अधिकतम पारा

मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित 32 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 36.9 डिग्री सेल्सियस के बांका और सबसे ठंडा शहर 16.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा अगवानपुर रहा।

पटना में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। रविवार सुबह से बादल छाए रहने और बीच में दो-तीन बार बूंदाबांदी होने के कारण अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।