Bihar Weather report hot in morning and cold in night fog is also confusing people Bihar Weather: बिहार में दिन में गर्मी रात में ठंड, कोहरा भी छका रहा; 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में दिन में गर्मी रात में ठंड, कोहरा भी छका रहा; 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: हालत यह है कि स्वेटर पहनने पर गर्मी लगती है औऱ स्वेटर उतार देने पर ठंड। इतना ही नहीं अहले सुबह राज्य के कई हिस्सों में कोहरा भी नजर आता है। हालांकि, दिन खुलने के बाद धूप कड़ी हो रही है और लोगों को गर्मी लग रही है।

Thu, 5 Feb 2026 08:05 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में दिन में गर्मी रात में ठंड, कोहरा भी छका रहा; 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने लोगों को कनफ्यूज कर दिया है। दिन में धूप की वजह से लोग स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े नहीं पहन पा रहे हैं। लेकिन सुबह और रात के वक्त लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। हालत यह है कि स्वेटर पहनने पर गर्मी लगती है औऱ स्वेटर उतार देने पर ठंड। इतना ही नहीं अहले सुबह राज्य के कई हिस्सों में कोहरा भी नजर आता है। हालांकि, दिन खुलने के बाद धूप कड़ी हो रही है और लोगों को गर्मी लग रही है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान को लेकर अनुमान जताया गया है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस कि गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चौथे चरण में 44,000 शिक्षकों की नियुक्ति, अगले महीने विज्ञापन

न्यूनतम तापमान को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सिल्सियस गिरावट हो सकती है। इसके 24 घंटे के दौरान बिहार के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।