Bihar Weather report alert for cold day and fog in state temperature reached 5 degree Bihar Weather: बिहार में आज कोल्ड डे और कोहरे की चेतावनी, अगले चार दिन तक कैसा रहेगा मौसम; जानें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में आज कोल्ड डे और कोहरे की चेतावनी, अगले चार दिन तक कैसा रहेगा मौसम; जानें

Bihar Weather: नए साल में बिहारवासियों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी छह जनवरी तक राज्य के विभिन्न जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कुछ में मध्यम से घना स्तर का कोहरे की संभावना है।

Thu, 1 Jan 2026 08:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में आज कोल्ड डे और कोहरे की चेतावनी, अगले चार दिन तक कैसा रहेगा मौसम; जानें

राज्य में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पहली बार प्रदेश का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गयाजी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने छह जनवरी तक राज्य के विभिन्न जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत जरूर महसूस की, लेकिन रात को भीषण सर्दी का अहसास बना रहा।

राज्य का न्यूनतम तापमान पांच से 13.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिकतम तापमान शेखपुरा और राजगीर में 19.0 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। भागलपुर, छपरा, सबौर, मधुबनी, समस्तीपुर, मुंगेर में भीषण शीत दिवस, जबकि पटना, गयाजी, अरवल, जहानाबाद में शीत दिवस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर गयाजी में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सभी निजी स्कूल बस चालकों का होगा सत्यापन, फिटनेस की भी जांच

घने कोहरे का अलर्ट

नए साल में बिहारवासियों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी छह जनवरी तक राज्य के विभिन्न जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कुछ में मध्यम से घना स्तर का कोहरे की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

चार दिनों का पूर्वानुमान

1 जनवरी: राज्य के उत्तर भाग के जिलों के कुछ स्थानों में शीत दिवस जैसी स्थिति की संभावना, उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम व दक्षिण भाग के जिलों के कुछ स्थानों मे घना कोहरा की संभावना है।

Ø2 जनवरी: राज्य के उत्तर-मध्य और पश्चिम भाग के जिलों के कुछ स्थानों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

3 जनवरी: उत्तर–पूर्व और उत्तर-मध्य भाग के जिलों के कुछ स्थानों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

4 जनवरी: कुछ स्थानों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की 5 दर्जन से अधिक नदियों के अस्तित्व पर संकट, क्या है वजह
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।