Bihar Weather red alert in Begusarai Lakhisarai storm rain warning in 14 districts बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, बेगूसराय समेत 5 जिलों में आंधी, बिजली और बारिश का रेड अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, बेगूसराय समेत 5 जिलों में आंधी, बिजली और बारिश का रेड अलर्ट

Bihar Mausam: बिहार के 5 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर आंधी-बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पटना समेत अन्य जिलों में भी बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Wed, 1 Oct 2025 03:52 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, बेगूसराय समेत 5 जिलों में आंधी, बिजली और बारिश का रेड अलर्ट

Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने बिहार के बेगूसराय, जहानाबाद समेत 5 जिलों में बुधवार शाम को आंधी, बिजली और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पटना, सहरसा, गोपालगंज, भागलपुर और छपरा समेत अन्य जगहों पर भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बुधवार दोपहर में तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार शाम तक जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय जिले में कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने, तीव्र दर्जे के मेघगर्जन और वज्रपात होने के साथ ही मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

इसके साथ ही पश्चिम चंपारण, जमुई, बांका, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, पटना, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, अरवल, गया और भागलपुर जिले में भी तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार शाम तक इन जिलों में भी तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 2 दिन खूब बारिश, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य में 6-7 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बरसात और वज्रपात की आशंका है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही भारी बारिश से उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है, ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।