Bihar Weather: पटना समेत 16 जिलों में आंधी-पानी का रेड अलर्ट, बिहार में ईद में कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather Today: बिहार में आज 16 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न स्थानों पर चालीस से साठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Bihar Weather Today: बिहार में 15 मार्च से मौसम खराब चल रहा है। 20 मार्च को आसमान से आफत बरसी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। आज शनिवार 21 मार्च को ईद मनाया जा रहा है। ईद की खुशियों के बीच आज भी राज्य में गरज-तड़क के साथ आफत की बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में ओले पड़े और तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। विभिन्न जिलों में चालीस से साठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में गोपालगंज, वैशाली, सारण, सीवान जिलों में मध्यम दर्जे के मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
अगले 24 घंटों में मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी सहित कई जिलों में भीषण बिजली गिरने, भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में 40 से 50 तो कुछ क्षेत्रों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। आज ईद पर मौसम परेशान कर सकता है।
दूसरी और अचानक बदले मौसम के तेवर में बदलाव से गर्मी से राहत मिली है। बारिश और हवा की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को बिहार के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस से 36.9 डिग्री सेल्सियस के बीत रहा। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 36.9 डिग्री सेल्सियस भभुआ में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और सबसे कम न्यूनतम तापमान नालंदा में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम के मिजाज में अकस्मात बदलाव आने से बिहार में किसानों का नुकसान हो रहा है। तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में रबी की लगी फसलों का नुकसान हुआ है। आम और लीची के मंजर का भी नुकसान। गेहूं और तेलहन की फसल की क्षति हुई है।
मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी सावधानी की चेतावनी दी गयी है। खासकर किसानों को अलर्ट किया गया है। सलाह दी गई है कि मोबाइल या अन्य साधनों से दी जा रही चेतावनी का खास ध्यान रखें। उसी के अनुसार खेती के कार्य के लिए घर से निकलें। आमजनों से अपील की गई है कि मौसम के तेवर को देखते हुए गतिविधियां तय करें। आपात स्थिति में मजबूत ईमारतों में शरण लें। बिजली के पोल, ट्रांसफर्मर, ऊंचे पेड़ों से दूर रहें।




साइन इन