Bihar Weather Rain, thunderstorm, and lightning warnings from Patna to Banka Learn Mausam updates Bihar Weather: पटना से बांका तक आंधी-पानी, गरज-चमक की चेतावनी; जानें बिहार के मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: पटना से बांका तक आंधी-पानी, गरज-चमक की चेतावनी; जानें बिहार के मौसम का हाल

Bihar Weather: पटना में घने बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।

Fri, 20 March 2026 07:27 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather: पटना से बांका तक आंधी-पानी, गरज-चमक की चेतावनी; जानें बिहार के मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में आज शुक्रवार को आंधी-बारिश की चेतावनी है। वहीं मधुबनी, सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। पटना में भी दो दिनों तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को जिले में आंशिक तौर पर बादल छाया रहेगा। आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आद्रता 23 प्रतिशत और वायुमंडलीय दबाव 1009 के स्तर पर रहेगा।

आज पटना में घने बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। आंधी और बारिश के कारण दो दिनों के दौरान बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 4 और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार है। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।

कैमूर का तापमान सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस

बिहार के कई जिलों में गुरुवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान सबसे तेज रफ्तार से मधुबनी में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 29.9 से 36.9 और न्यूनतम तापमान 15.6 से 23.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस कैमूर के भभुआ में और सबसे कम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.1 और न्यूनतम में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भागलपुर में बीते आठ दिन से आर्द्रता का स्तर बढ़ा हुआ है। गुरुवार को दिन में सूरज की तपिश व भारी उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। जबकि रात का मौसम सामान्य बना रहा। बिहार कृ़षि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम शुक्रवार एवं शनिवार को जिले के मौसम को बदल देगा। इन दोनों दिन धूल भरी आंधी चलने की आशंका है तो गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे इन दोनों दिन गर्मी से कुछ हद तक लोगों को राहत मिलेगी।

आज-कल धूल भरी आंधी की आशंका

शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तो शनिवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से धूल भरी आंधी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी पड़ने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।