bihar weather forecast temperature will down coldwave and fog will countinue in bihar Bihar Weather Today: हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा और कोहरा; कब तक मौसम का सितम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Today: हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा और कोहरा; कब तक मौसम का सितम

  • Bihar Weather Today: फिलहाल दिन में मौसम साफ होने की संभावना नहीं है। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 8 जनवरी की सुबह बिहार के कई जिलों में धुंध छाया रहा। सुबह के वक्त लोगों को काफी ठंड का एहसास भी हुआ।

Wed, 8 Jan 2025 05:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather Today: हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा और कोहरा; कब तक मौसम का सितम

Bihar Weather Today: बिहार में बुधवार से अगले तीन दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा और दिन में धुंध छाया रहेगा। वहीं पछुआ हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिससे हाड़ कंपकपाने वाली ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है।फिलहाल दिन में मौसम साफ होने की संभावना नहीं है। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 8 जनवरी की सुबह बिहार के कई जिलों में धुंध छाया रहा। सुबह के वक्त लोगों को काफी ठंड का एहसास भी हुआ।

इधर, मंगलवार को पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि और 32 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 9.4 डिग्री के साथ छपरा और सबसे गर्म शहर 25 डिग्री के साथ किशनगंज रहा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर कोहरा और धूंध का प्रभाव रहा। इससे अधिकतम पारा 8.6 डिग्री तक गिरा। इसके साथ पछुआ भी चल रही थी। सुबह में घना कोहरा रहने से फुहारे की तरह शीत गिर रही थी जिससे रिमझिम बारिश सा अनुभव होता रहा।

पटना का पारा 7 डिग्री गिरा, शीतलहर जैसे हालात

पटना सहित प्रदेश में मंगलवार को शीतलहर जैसे हालात रहें। पटना के दिन के तापमान में 7.1 डिग्री की गिरावट आई। जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़ा। अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम 13.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह में घना कोहरा के कारण दृश्यता 100 मीटर के आसपास थी। इससे चार विमान रद्द रहे, 20 देरी से आए-गए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।