Bihar Weather Forecast cold during day like night Patna temperature dropped by 6 degrees अब दिन में भी रात जैसी ठंड, पटना 6 डिग्री गिरा पारा; कैसा रहेगा बिहार का मौसम?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब दिन में भी रात जैसी ठंड, पटना 6 डिग्री गिरा पारा; कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत बिहार में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। ठंड का प्रकोप भी बढ़ने वाला है। रात और दिन के पारे में अंतर कम होता जा रहा है।

Fri, 19 Dec 2025 06:34 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
अब दिन में भी रात जैसी ठंड, पटना 6 डिग्री गिरा पारा; कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार में सर्द मौसम ने गियर बदलना शुरू कर दिया है। अब दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट आने लगी है। अब दोपहर के समय भी रात जैसी कनकनी का एहसास होने लगा है। राजधानी पटना में बीते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पटना समेत पूरे बिहार में आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। वहीं, राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2.9 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। जिस कारण दिन में भी लोगों को रात जैसी ठंड लग रही थी। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए शहर के एक-दो जगहों पर धूप निकली। राजधानी का अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ज्यादातर जगहों पर सुबह से शाम तक मध्यम से हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा। कोहरा छाए रहने के कारण पटना के अधिकतम तापमान में राज्य में सबसे अधिक 5.9 डिग्री सेल्सियस की और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।