bihar weather change imd predicts rain and strong winds in four districts Bihar Weather: बिहार के इन 4 जिलों में बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी; 72 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार के इन 4 जिलों में बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी; 72 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

  • Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। इधर, बुधवार को पटना और आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

Thu, 3 April 2025 06:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: बिहार के इन 4 जिलों में बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी; 72 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम ने करवट ली है। बुधवार की शाम से ही कई जिलों में आसमान में बादल नजर आए। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी भी हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। हालांकि गुरुवार को गोपालगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अलर्ट है। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी संभावित है। मौसम विभाग के अनुसार 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। इधर, बुधवार को पटना और आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कितनी है वक्फ की संपत्ति, पटना हाईकोर्ट में भी लंबित हैं कई मामले

राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 37.5 डिग्री के साथ खगड़िया और गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री से 38.9 डिग्री के बीच बना रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बांस घाट से जेपी गंगा पथ तक बनेगा एलिवेटेड रोड, CM नीतीश ने दिए निर्देश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।