Bihar to get another Vande Bharat train soon passengers from 3 states will get facility बिहार को मिलने वाली है एक और वंदे भारत ट्रेन, तीन राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को मिलने वाली है एक और वंदे भारत ट्रेन, तीन राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

बिहार को चुनावी साल में एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। पटना से भोपाल के बीच वंदे भारत चलाने की योजना है। रेलवे ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

Wed, 4 June 2025 03:57 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार को मिलने वाली है एक और वंदे भारत ट्रेन, तीन राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

बिहार को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। रेलवे बिहार की राजधानी पटना से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीच यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। इससे तीन राज्यों- बिहार, एमपी और यूपी (उत्तर प्रदेश) के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पटना और भोपाल के बीच की दूरी एक हजार किलोमीटर से ज्यादा है। वंदे भारत के जरिए दोनों शहरों के बीच महज 12-13 घंटे में सफर पूरा किया जा सकेगा। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी दो महीनों में इस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दो नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की कवायद जारी है। इसमें से एक भोपाल-पटना और दूसरी भोपाल-लखनऊ रूट पर चलाई जाएगी। रेलवे बोर्ड को इन दोनों रूटों पर वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। भोपाल से पटना के बीच अभी अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में 18 से 20 घंटे का समय लगता है। वंदे भारत से यह सफर 6-7 घंटे तक कम हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, इंजन का शीशा टूटा; अफरातफरी
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर के रास्ते पटना और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, टाइमिंग जानिए

बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड मंजूरी मिलने के बाद ही पटना-भोपाल रूट पर वंदे भारत का रूट और किराया तय किया जाएगा। संभावना है कि इसे भोपाल से सतना, प्रयागराज, वाराणसी होकर चलाया जाए। बताया यह भी जा रहा है कि इस ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी दानापुर रेल मंडल को दी जाएगी। यानी ट्रेन का रखरखाव पटना में ही होगा।

बता दें कि पटना से रांची, हावड़ा समेत बिहार से कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अभी किया जा रहा है। भोपाल के लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन शुरू होने के बाद एमपी की ओर जाने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।