bihar police have 10 lakh followers on facebook फेसबुक पर बिहार पुलिस के कितने फॉलोअर्स, देश भर में दूसरे नंबर पर; पहले नंबर पर है यह राज्य, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फेसबुक पर बिहार पुलिस के कितने फॉलोअर्स, देश भर में दूसरे नंबर पर; पहले नंबर पर है यह राज्य

  • पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इससे बिहार पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ी है।

Thu, 27 Feb 2025 11:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
फेसबुक पर बिहार पुलिस के कितने फॉलोअर्स, देश भर में दूसरे नंबर पर; पहले नंबर पर है यह राज्य

आमलोगों के बीच बढ़ती विश्वसनीयता के परिणामस्वरूप सोशल मीडिया फेसबुक पर बिहार पुलिस के एक मिलियन (दस लाख) फॉलोअर्स हो गए हैं। साथ ही बिहार पुलिस का फेसबुक पेज अब दस लाख लोगों का परिवार बन गया है।

अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इसमें शामिल करें तो 17 लाख से ज्यादा लोग बिहार पुलिस के पेज को फॉलो कर रहे हैं। फेसबुक पर देशभर में केरल पुलिस पहले स्थान पर है, जबकि बिहार पुलिस दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में सबका हिसाब होगा, बिहार में बदलाव होगा; तेजस्वी यादव का NDA पर निशाना
ये भी पढ़ें:सड़क पर गिरा युवक और लाठियां बरसाती पुलिस, बिहार में बेरहमी

बुधवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इससे बिहार पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ी है।

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कुल फॉलोअर्स की संख्या के मामले में बिहार पुलिस देश में अब चौथे स्थान पर पहुंच गयी है। कुल फॉलोअर्स के मामले में बिहार पुलिस से आगे अब सिर्फ उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र पुलिस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा ने साली का गला रेत सड़क पर फेंका, शरीर पर कई जगह वार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैबिनेट विस्तार के बाद ऐक्शन में BJP, 4 मार्च को दिलीप जायसवाल की ताजपोशी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।