Bihar Panchayat Elections 2026 ward maps not to be changed what Minister Deepak Prakash say on delimitation बिहार में पंचायत चुनाव से पहले नहीं बदलेगा वार्डों का नक्शा, परिसीमन पर क्या बोले मंत्री, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पंचायत चुनाव से पहले नहीं बदलेगा वार्डों का नक्शा, परिसीमन पर क्या बोले मंत्री

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले वार्डों का नक्शा नहीं बदला जाएगा। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने इस साल के अंत में होने वाले चुनाव से पहले परिसीमन कराने से इनकार कर दिया।

Wed, 7 Jan 2026 07:26 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में पंचायत चुनाव से पहले नहीं बदलेगा वार्डों का नक्शा, परिसीमन पर क्या बोले मंत्री

बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले वार्डों का नक्शा नहीं बदला जाएगा। ग्राम पंचायत से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद तक, सभी पंचायती राज संस्थाओं में 2026 अंत तक चुनाव होने वाले हैं। सूबे के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन नहीं किया जाएगा। इसलिए बड़े स्तर पर वार्डों में बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में आरक्षण का रोस्टर जरूर बदला जाएगा।

मंत्री दीपक प्रकाश ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 2021 में कोविड महामारी के चलते बिहार समेत देश भर में जनगणना नहीं हो पाई थी। इस कारण सरकार के पास जनगणना का ताजा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसलिए पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन कराना संभव नहीं है। मंत्री ने कहा कि कुछ पंचायतों को नगर निकायों में शामिल कर दिया गया है। ऐसे में वहां पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आरक्षण रोस्टर में होगा बदलाव

मंत्री के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि 2026 के अंत में होने वाले बिहार पंचायत चुनाव पिछली बार की तरह ही कराए जाएंगे। पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद में पिछली बार जिस तरह सदस्यों के चुनाव हुए थे, उसी आधार पर इस बार भी होंगे। हालांकि, आरक्षण का रोस्टर हर 10 साल में बदलता है और आगामी पंचायत चुनाव से पहले इसमें बदलाव होगा। इसके नतीजतन आरक्षित सीटों में जरूर बदलाव देखने को मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दिसंबर 2026 से पहले होंगे पंचायत चुनाव, इलेक्शन कमीशन का ऐलान

दिसंबर से पहले होंगे पंचायत चुनाव

बिहार में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल इस साल समाप्त हो रहा है। हर पांच साल में पंचायत चुनाव कराए जाने का प्रावधान है। आखिरी चुनाव 2021 में हुए थे। बीते महीने राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा था कि दिसंबर 2026 से पहले बिहार में पंचायत चुनाव करा दिए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।