Bihar News Today Highlights: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गूगल से बिहार में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का न्योता दिया है। दिल्ली के बिहार भवन में सीएम सम्राट चौधरी से गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुलाकात की है। बैठक में तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान बिहार GCC नीति- 2026 के अंतर्गत गूगल को राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सम्राट निर्वाचित पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी के पहले नंबर पर पहुंचने और मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी-सीएम की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हैं।
सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि भेजी
सीएम सम्राट चौधरी ने करीब 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1100 रुपये बैंक खाते में भेज दिए हैं। सीएम ने कहा है कि हर हाल में हर महीने की 10 तारीख को पेंशन का राशि भेजी जाएगी। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने पेंशन देने के लिए सरकार के आकस्मिक निधि से 3662 करोड़ रुपये निकालने की मंजूरी को आधार बनाकर सरकार से पूछा है कि क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है। तेजस्वी ने कहा है कि इस कोष से आपात स्थिति में ही पैसा निकाला जाता है।
बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई नियमावली बनाने का आदेश
सीएम सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग को कोचिंग संस्थानों के लिए संचालन के लिए नई नियमावली बनाने का आदेश दिया है। सरकार आगे से हर जिले में कोचिंग संस्थानों से स्टूडेंट्स का पूरा ब्यौरा लेगी। स्कूल और कॉलेज के क्लास के समय उन स्टूडेंट्स के लिए कोचिंग चलाने की इजाजत नहीं होगी, जिनकी स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई पूरी ना हुई हो।
निशांत कुमार 12वीं पास हैं, बीच में छूट गई थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई
पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मात्र 12वीं पास हैं। निशांत के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होने का भ्रम लोगों के बीच रहा है, लेकिन एमएलसी चुनाव नामांकन के दौरान निशांत ने जो हलफनामा दिया है, उसमें यह स्पष्ट किया है कि उन्होंने बीआईटी, मेसरा से इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा नहीं किया था। निशांत ने पटना साइंस कॉलेज से इंटरमीडिएट पास करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मेसरा में एडमिशन तो लिया था, लेकिन 5 सेमेस्टर की पढ़ाई के बाद उन्होंने कोर्स को बीच में ही छोड़ दिया था। कोर्स में कुल 8 सेमेस्टर की पढ़ाई 4 साल में होती है। निशांत मेसरा में करीब ढाई साल ही रहे।
टेंडर फिक्सिंग घोटाला केस में आईएएस संजीव हंस को खोज रही एसवीयू
टेंडर फिक्सिंग में तीन अफसरों को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दो इंजीनियर के साथ एक प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। एसवीयू रिशुश्री टेंडर घोटाला में विवादित आईएएस अफसर संजीव हंस की भी तलाश कर रही है, लेकिन रेड में वो अपने आवास पर नहीं मिले। संजीव हंस भ्रष्टाचार के केस में पहले भी जेल की सैर कर चुके हैं। जमानत पर निकलने के बाद पिछले दिसंबर में हंस का निलंबन खत्म हुआ था।
सीमांचल के रास्ते 15 जून तक बिहार पहुंच जाएगा मानसून
बिहार में मानसून 13 से 15 जून के बीच पहुंच जाएगा। सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में मानसून के आने से पहले की बारिश शुरू हो गई है। दरभंगा में कोसी नदी में नाव पलट गई, जिस पर सवार कुछ लोग बचा लिए गए हैं, लेकिन 4 अब भी लापता हैं। अररिया में एक साइकिल सवार को बचाने की नाकाम कोशिश में पलटी एक स्कॉर्पियो पर सवार तीनों लोगों के अलावा साइकिल सवार की भी मौत हो गई।
10 Jun 2026, 04:39:00 PM IST
Bihar News Today LIVE: सम्राट चौधरी से दिल्ली में मिली गूगल की टीम, बिहार सरकार ने दिया सेंटर लगाने का न्योता
Bihar News Today LIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को दिल्ली के बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि से संबंधित क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने गूगल को राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का न्योता दिया।
10 Jun 2026, 04:37:07 PM IST
Bihar News Today LIVE: बिहार राज्य भंडार निगम में 68 साल बाद बंटी नौकरी का नियुक्ति पत्र
Bihar News Today LIVE: सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को बिहार राज्य भंडार निगम के लिए चयनित 15 पीसीडीओ (पियुन कम डस्टिंग ऑपरेटर) को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भंडार निगम में 68 वर्षों के बाद यह नियुक्ति हुई है। इसके पहले 1968 में ही नियुक्ति हुई थी। यादव ने कहा कि आगे 51 अधिकारियों की नियुक्ति होगी।
10 Jun 2026, 04:30:24 PM IST
Bihar News Today LIVE: किशनगंज में गरीब नवाज एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी, हादसा टला
Bihar News Today LIVE: किशनगंज के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अजमेर से किशनगंज आ रही गरीब नवाज एक्सप्रेस ठाकुरगंज से खुलने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण दो हिस्सों में बंट गई। इंजन और डिब्बों के बीच की कपलिंग खुल जाने से इंजन आगे निकल गया, जबकि बाकी बॉगी पीछे रुक गई। इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि रेलवे स्टाफ की तत्परता से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
10 Jun 2026, 04:28:20 PM IST
Bihar News Today LIVE: मुजफ्फरपुर का नक्सली संजय राम गिरफ्तार
Bihar News Today LIVE: बिहार एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरपुर के वांछित नक्सली संजय राम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। संजय राम पर मुजफ्फरपुर और वैशाली के कई थानों में नक्सल कांड, हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 10 मामले दर्ज हैं।
10 Jun 2026, 04:26:28 PM IST
Bihar News Today LIVE: सुपौल में थाने के हाजत में युवक की मौत के बाद बवाल
Bihar News Today LIVE: सुपौल के जदिया थाने की हाजत में एक 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजन मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस युवक द्वारा हाजत में सुसाइड करने की बात कह रही है। मृत युवक बिट्टू कुमार को पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा था।
10 Jun 2026, 04:20:16 PM IST
Bihar News Today LIVE: कटिहार में गुरुवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, मेघ पड़ने के आसार
Bihar News Today LIVE: कटिहार में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और गर्मी से बेहाल लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। आसमान में 60 से 80 फीसदी तक बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
10 Jun 2026, 04:14:28 PM IST
Bihar News Today LIVE: सासाराम में खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से पैक्स अध्यक्ष के भाई की मौत
Bihar News Today LIVE: सासाराम के कोचस थाना के ममरेजपुर गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से बलथरी पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र भारती के भाई वीरेंद्र भारती की मौत हो गई। वीरेंद्र भारती खेत में धान का बीज डालने के लिए पटवन कर रहे थे। पंप तक बिजली पहुंचाने के लिए तार बिछाई गई थी। उनका पैर भूलवश कटे तार पर चला गया, जिससे वे करंट की चपेट में आ गए। आस-पास मौजूद किसान उन्हें लेकर अस्पताल गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
10 Jun 2026, 04:07:48 PM IST
Bihar News Today LIVE: दरभंगा में नाबालिग लकड़ी के यौन शोषण के आरोप में जेडीयू नेता का बेटा गिरफ्तार
Bihar News Today LIVE: मधुबनी में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के केस में पुलिस ने जेडीयू के एक नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की जयनगर के एक प्राइवेट स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ती है। लड़की ने आरोप लगाया है कि वीडियो का डर दिखाकर उसका शोषण चल रहा था। गर्भवती होने पर गर्भपात का भी दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोपी ने इसके लिए लड़की को दवाइयां भी दी थीं।
10 Jun 2026, 04:03:47 PM IST
Bihar News Today LIVE: दलसिंहसराय में सरकारी शिक्षक से सवा लाख घूस ले रहा मुखिया गिरफ्तार
Bihar News Today LIVE: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसरायय इलाके में सरकारी टीचर से निलंबन खत्म करने के बदले सवा लाख की एडवांस घूस लेते एक मुखिया गिरफ्तार हो गया है। निगरानी विभाग की टीम ने चकबहाउद्दीन पंचायत के मुखिया सियाराम राय को बुधवार को निलंबित शिक्षक से 1.25 लाख घूस लेते हुए अरेस्ट कर लिया। शिक्षक ने आरोप लगाया है कि निलबंन मुक्त करने के लिए मुखिया ने 5 लाख रुपये की डिमांड रखी थी।
10 Jun 2026, 03:59:59 PM IST
Bihar News Today LIVE: दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष चुनी गईं रेणु देवी, सीता देवी कैंप का कोई जिला पार्षद नहीं पहुंचा
Bihar News Today LIVE: दरभंगा जिला परिषद की नई अध्यक्ष रेणु देवी चुनी गई हैं। निवर्तमान अध्यक्ष सीता देवी खेमे का एक भी जिला पार्षद मतदान के लिए पहुंचा ही नहीं। जिला मुख्यालय के आंबेडकर सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव हुआ।नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष रेणु देवी अपने समर्थक 29 जिला परिषद सदस्यों के साथ चुनाव लड़ने पहुंचीं थीं।
10 Jun 2026, 03:57:32 PM IST
Bihar News Today LIVE: यूरिया की कमी से किसानों का गुस्सा फूटा, NH जाम
Bihar News Today LIVE: लगातार दो दिनों से बारिश के बाद धान के बिचड़े और गन्ने की फसल में यूरिया के छिड़काव की बढ़ी जरूरत के बीच यूरिया नहीं मिलने और वितरण प्रक्रिया शुरू नहीं होने से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र किसानों ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के सामने एनएच-727 जाम कर दिया। एक घंटे तक जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
10 Jun 2026, 03:53:47 PM IST
Bihar News Today LIVE: बगहा में बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या
Bihar News Today LIVE: बगहा नगर थाना क्षेत्र के चखनी रजवटिया में बगीचे की रखवाली कर रहे एक वृद्ध की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार सुबह शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जीर्जोधन साह उर्फ कसैली साह (62) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर एसडीपीओ निहार भूषण, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हत्यारे ने धारदार हथियार से मृतक के सिर और शरीर पर कई वार किए हैं।
10 Jun 2026, 03:51:03 PM IST
Bihar News Today LIVE: देसी कट्टा के साथ फोटो वायरल होने पर मोतिहारी में आरोपी गिरफ्तार
Bihar News Today LIVE: हथियार के साथ फोटो वायरल होने के बाद मोतिहारी के सुगौली में नरेश कुमार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। नरेश ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हथियार के साथ अपना फोटो वायरल किया था। पूछताछ के दौरान नरेश ने पुलिस को हथियार के बारे में बताया और उसके बताए जगह से पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया।
10 Jun 2026, 03:33:16 PM IST
Bihar News Today LIVE: टेंडर फिक्सिंग केस में आईएएस संजीव हंस की तलाश
Bihar News Today LIVE: स्पेशल विजिलेंस यूनिट रिशुश्री के टेंडर फिक्सिंग केस में चर्चित आईएएस अफसर संजीव हंस की तलाश कर रही है। उनके आवास पर रेड भी मारा गया था, लेकिन वो मिले नहीं। संजीव हंस पहले भी भ्रष्टाचार के केस में जेल जा चुके हैं। दिसंबर में ही उनका निलंबन खत्म हुआ था कि अब टेंडर घोटाला में फंस गए हैं। एसवीयू ने इस केस में तीन अफसर और इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
10 Jun 2026, 03:11:51 PM IST
Bihar News Today LIVE: साइकिल सवार को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, गाड़ी में सवार 3 मरे, साइकिल वाला भी नहीं बचा
Bihar News Today LIVE: पूर्णिया-अररिया हाइवे पर साइकिल सवार को बचाने में एक स्कॉर्पियो पलट गई। स्कार्पियो सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। तीनों पूर्णिया के रहने वाले थे। साइकिल सवार की भी मौत हो गई। वह अररिया जिले का था। हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ है। स्कॉर्पियो पर एक परिवार के लोग श्राद्ध कर्म में शामिल होने अररिया जा रहे थे।
10 Jun 2026, 02:22:48 PM IST
Bihar News Today LIVE: मुजफ्फरपुर में प्रोफेसर के घर में चोरी, 20-25 लाख के जेवर भी गायब
Bihar News Today LIVE: मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में चोरों ने एक प्रोफेसर के घर को निशाना बनाते हुए करीब 20 से 25 लाख रुपये के सोने के आभूषण और भारी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लंगट सिंह कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. शिवरंजन चतुर्वेदी के किराए के मकान में हुई है। प्रोफेसर ने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।
10 Jun 2026, 02:16:09 PM IST
Bihar News Today LIVE: डीएम को मिला 100 करोड़ तक की जमीन अधिग्रहण का अधिकार
Bihar News Today LIVE: लोकहित एवं जनोपयोगी परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण का काम अब कमेटी करेगी। राजस्व विभाग ने जमीन अधिग्रहण में खर्च होने वाली राशि के आधार पर डीएम और प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बना दी है। डीएम सौ करोड़ तक और प्रमंडलीय आयुक्त सौ करोड़ रुपये से अधिक की जमीन का अधिग्रहण कर सकेंगे। सरकार की कोशिश है कि विकास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण अविलंब हो, ताकि समय पर काम पूरा हो सके।
10 Jun 2026, 02:13:30 PM IST
Bihar News Today LIVE: पटना में इंजीनियरिंग के छात्र ने खुदकुशी की
Bihar News Today LIVE: पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कन्हैया नगर में मंगलवार को बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र धीरज शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 साल का धीरज दिल्ली में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले दिल्ली से घर आया था।
10 Jun 2026, 02:08:45 PM IST
Bihar News Today LIVE: पटना में 15 करोड़ की स्मैक बरामद
Bihar News Today LIVE: पटना पुलिस ने रामकृष्ण नगर थाना इलाके में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 किलोग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 करोड़ आंकी जा रही है।
10 Jun 2026, 01:59:37 PM IST
Bihar News Today LIVE: पटना यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन की फर्स्ट लिस्ट जारी
Bihar News Today LIVE: पटना यूनिवर्सिटी में स्नातक (रेगुलर) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम मेधा सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। विवि के अनुसार कुल 6,572 आवेदनों में से 6,424 छात्र आवंटन के योग्य पाए गए। पहले राउंड में 3,551 सीटों में से 3,123 सीटों पर नामांकन के लिए छात्रों का चयन किया गया है, जबकि 428 सीटें अभी रिक्त हैं।
10 Jun 2026, 01:57:04 PM IST
Bihar News Today LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में मणिरंजन बर्खास्त
Bihar News Today LIVE: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर निबंधन विभाग के मगध प्रमंडल के अवर निबंधक मणिरंजन को बर्खास्त कर दिया गया है। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने मणिरंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। तब मणिरंजन समस्तीपुर में अवर निबंधक थे।
10 Jun 2026, 01:54:27 PM IST
Bihar News Today LIVE: पटना में नमामि गंगे के काम के दौरान मैनहोल में दम घुटने से एक मजदूर की मौत, दूसरा बीमार
Bihar News Today LIVE: पटना में मैनहोल की सफाई करने एक मजूदर की दम घुटने से मौत हो गई। उसे बचाने गया दूसरे मजदूर की भी हालत बिगड़ गई। बोरिंग रोड पानी टंकी के पास सोमवार की देर रात नमामि गंगे परियोजना के तहत चल रहे काम के दौरान यह घटना हुई। मृतक की पहचान सद्दाम हुसैन (21) के रूप में हुई है।
10 Jun 2026, 01:51:06 PM IST
Bihar News Today LIVE: पटना स्मार्ट सिटी गांधी मैदान में वीकेंड पर फिल्म और क्रिकेट मैच दिखाएगा
Bihar News Today LIVE: पटना स्मार्ट सिटी लोगों के मनोरंजन के लिए सप्ताह में दो दिन गांधी मैदान में फिल्म दिखाएगा। शनिवार और रविवार को शाम छह बजे से गांधी मैदान के गेट संख्या-4 के पास मेगा स्क्रीन पर फिल्म या मैच चलेगा। स्क्रीन 70 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा है। इस स्क्रीन पर चल रही फिल्म 320 फीट की दूरी से भी देखी जा सकेगी। इस शनिवार-रविवार (13 जून-14 जून) को पुष्पा 1 और पुष्पा 2 फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्मों के अलावा क्रिकेट मैच भी दिखाए जाएंगे।
10 Jun 2026, 01:48:10 PM IST
Bihar News Today LIVE: पटना के पास फतुहा में लगेगी अमूल की डेयरी
Bihar News Today LIVE: पटना के पास फतुहा में अमूल डेयरी 200 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डेयरी यूनिट लगाएगी। डेयरी से 200 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। अमूल डेयरी को बियाडा की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई है। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सरकार कृषि एवं पशुपालन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
10 Jun 2026, 12:36:01 PM IST
Bihar News Today LIVE: एफआईआर रद्द करवाने पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर
Bihar News Today LIVE: कोचिंग टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पटना में दर्ज एफआईआर रद्द करवाने हाईकोर्ट चले गए हैं। इस केस में खान सर की गिरफ्तारी पर निचली अदालत ने कल ही रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट ने मुकदमा रद्द करने की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते में जवाब मांगा है।
पूरी खबर पढ़ें
10 Jun 2026, 11:50:34 AM IST
Bihar News Today LIVE: सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ट्रांसफर की
Bihar News Today LIVE: सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब एक करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 11-11 सौ रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि हर हाल में 10 तारीख को पेंशन राशि आगे भी जारी होगा।
पूरी खबर पढ़ें
10 Jun 2026, 11:49:08 AM IST
Bihar News Today LIVE: राजस्व महाअभियान में आए 46 लाख आवेदनों के निपटारा के लिए विशेष अभियान
Bihar News Today LIVE: बिहार में राजस्व विभाग के महाअभियान के दौरान आए 46 लाख आवेदनों के निपटारा के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 11 जून से 17 जून तक विभाग इस अभियान के जरिए लंबित आवेदनों को निष्पादित करेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि इस अभियान की निगरानी जिलाधिकारी करेंगे। इससे किसानों के निबंधन में भी तेजी आएगी।
10 Jun 2026, 11:47:18 AM IST
Bihar News Today LIVE: तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- क्या दिवालिया होने की कगार पर है बिहार?
Bihar News Today LIVE: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को बयान जारी कर सरकार से पूछा है कि क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? क्या वित्तीय आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने वाली है? तेजस्वी ने कहा है कि बिहार का वित्तीय संकट इतना गंभीर हो चुका है कि सरकार ने मई, जून और जुलाई 𝟐𝟎𝟐𝟔 का सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 𝟑,𝟔𝟔𝟐 करोड़ रुपए निकालने की मंजूरी दी है। तेजस्वी ने कहा कि आकस्मिक निधि का उपयोग अप्रत्याशित संकट, आपदा या वित्तीय विपत्ति के समय होता है।
पूरी खबर पढ़ें
10 Jun 2026, 11:32:11 AM IST
Bihar News Today LIVE: कोचिंग के झगड़े पर चलेगा सरकारी डंडा, अब सारे स्टूडेंट्स का डेटा लेगी सरकार, सम्राट चौधरी का आदेश
Bihar News Today LIVE: बिहार में खान सर और रौशन सर के कोचिंग के झगड़े के बाद राज्य सरकार गलत तरीके से कोचिंग चलाने वालों पर डंडा चलाने के मूड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए नई नियमावली बनाने का आदेश दिया है। सरकार हर जिले में सभी कोचिंग संस्थान से स्टूडेंट्स का डेटा लेगी, जिसमें छात्र-छात्राओं की जरूरी जानकारी देनी होगी। सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों के निर्धारित शिक्षण समय के दौरान कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं होना चाहिए। यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी, जिन्होंने स्कूल या कॉलेज की शिक्षा पूरी कर ली है।
पूरी खबर पढ़ें
10 Jun 2026, 10:53:00 AM IST
Bihar News Today LIVE: बीआईटी मेसरा के ड्रॉप आउट हैं निशांत कुमार, 12वीं पास है नीतीश के बेटे, बीच में छोड़ी थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई
Bihar News Today LIVE: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 12वीं पास हैं। बीआईटी, मेसरा के ड्रॉपआउट निशांत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मेसरा में एडमिशन लिया था, लेकिन 8 में 5 सेमेस्टर पूरा करने के बाद बीच में ही कोर्स छोड़ दिए। आम लोगों के बीच निशांत के पास इंजीनियर की डिग्री होने की धारणा रही है। एमएलसी चुनाव के लिए दाखिल शपथ पत्र में निशांत ने बताया है कि वो 12वीं पास हैं।
पूरी खबर पढ़ें
10 Jun 2026, 10:47:41 AM IST
Bihar News Today LIVE: जमानत के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ड जाएंगे रौशन आनंद
Bihar News Today LIVE: फैजल खान सर के कोचिंग पर हमले के आरोप में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के मालिक रौशन आनंद सर अब जमानत के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अर्जी लगाएंगे। मंगलवार को निचली अदालत में उनकी बेल पिटिशन खारिज हो गई थी। खान सर के कोचिंग पर हमले के केस में वो एक सप्ताह से जेल में बंद हैं।
10 Jun 2026, 10:44:49 AM IST
Bihar News Today LIVE: पवन सिंह के नाम से बिहार में कोई बैंक खाता या घर नहीं
Bihar News Today LIVE: भाजपा नेता और एमएलसी चुने जाने की घोषणा का इंतजार कर रहे पवन सिंह के नाम से बिहार में कोई बैंक खाता या घर नहीं है। सिंह के सारे बैंक खाता और फ्लैट मुंबई और लखनऊ में हैं। उनकी ज्यादातर गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी लखनऊ का है। यह सब खुलासा एमएलसी चुनाव में उनके शपथपत्र से हुआ है।
पूरी खबर पढ़ें
10 Jun 2026, 10:41:42 AM IST
Bihar News Today LIVE: दरभंगा में कोसी नदी में नाव पलटी, 4 लोग लापता
Bihar News Today LIVE: दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड में तरबारा इलाके में कोसी नदी में एक नाव पलटने से 4 लोग डूब गए हैं। नाव पर 9 लोग सवार थे, जिनमें 5 को ग्रामीणों ने निकाल लिया। जो 4 लोग बह गए हैं, उनमें महिलाएं और बच्चे ही शामिल हैं। उनकी तलाश चल रही है। सारे लोग नदी के पार खेत में लगी मूंग तोड़ने जा रहे थे। कल सहरसा में भी नदी पार मूंग तोड़ने जा रहे लोगों की नाव पलट गई थी। हालांकि उसमें सवार सभी 20 लोग बचा लिए गए थे।
पूरी खबर पढ़ें
10 Jun 2026, 10:32:03 AM IST
Bihar News Today LIVE: टेंडर फिक्सिंग घोटाला में तीन अफसर गिरफ्तार, ED की रेड में मिले थे करोड़ों रुपये
Bihar News Today LIVE: बिहार के टेंडर फिक्सिंग घोटाला में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने तीन अफसरों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड में इन अफसरों के ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे। गिरफ्तार अधिकारियों में बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसर मुमुक्षु चौधरी के अलावा भवन निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर तारिणी दास, नगर विकास और आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार सिंह शामिल हैं।
पूरी खबर पढ़ें
10 Jun 2026, 10:28:36 AM IST
Bihar News Today LIVE: बिहार में पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते 13 से 15 तक आ जाएगा मानसून
Bihar News Today LIVE: बिहार में मानसून 13 से 15 जून तक आ जाएगा। केरल में तीन दिन की देरी से 4 जून को पहुंचा मानसून पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते से बिहार में 15 जून तक आएगा। मानसून मंगलवार को उत्तरी बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में पहुंच गया था। 13 जून तक यह बिहार की सीमा से लगे बंगाल के इलाकों में भारी बारिश करवाएगा। सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में मानसून के आने से पहले की बरसात शुरू हो चुकी है।
पूरी खबर पढ़ें