बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 8 सीटों पर MLC इलेक्शन, वोटर लिस्ट पर काम शुरू हो गया
निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के बाद MLC इलेक्शन होंगे। इसकी फाइनल वोटर लिस्ट 30 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी।
Tue, 30 Sep 2025 07:37 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना

बिहार में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद विधान परिषद की 8 सीटों पर भी इलेक्शन होंगे। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बिहार एमएलसी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने का काम मंगलवार 30 सितंबर को शुरू कर दिया गया। आयोग ने इसका पूरा कार्यक्रम भी जारी किया गया है। एमएलसी चुनाव के लिए 30 दिसंबर 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। इसके बाद जनवरी 2026 में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
बिहार विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें पटना स्नातक, पटना शिक्षक, तिरहुत स्नातक, तिरहुत शिक्षक, दरभंगा स्नातक, दरभंगा शिक्षक, कोसी स्नातक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इनमें सरकारी या अनुदानित स्कूलों एवं कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक और ग्रेजुएट मतदाता मतदान करते हैं।
बिहार एमएलसी चुनाव के वोटर लिस्ट तैयार करने की महत्वपूर्ण तारीखें-
- नोटिफिकेशन- 30 सितंबर
- अखबारों में नोटिस का पहला पुनः प्रकाशन- 15 अक्टूबर
- नोटिस का दूसरा पुनः प्रकाशन- 25 अक्टूबर
- फॉर्म 18 या 19 के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि- 6 नवंबर
- वोटर लिस्ट ड्राफ्ट प्रिंट करने की तिथि- 20 नवंबर
- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन- 25 नवंबर
- ड्राफ्ट सूची पर दावा और आपत्ति करने की अवधि- 25 नवंबर से 10 दिसंबर
- दावा-आपत्ति का निपटारा करने की तारीख- 25 दिसंबर
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन- 25 दिसंबर 2025
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन