Bihar Jharkhand crime connection Gold 12 crore stolen in Ranchi recovered in Katihar क्राइम का बिहार झारखंड कनेक्शन; रांची में छीना गया 12 करोड़ का सोना कटिहार से बरामद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

क्राइम का बिहार झारखंड कनेक्शन; रांची में छीना गया 12 करोड़ का सोना कटिहार से बरामद

रांची के सदर थाना इलाके में कोढ़ा गैंग के बदमाशों ने एक दंपती से 12 करोड़ के सोने के जेवरात छीन लिए थे। कोढ़ा के जुराबगंज से सोने की बरामदगी कर ली गई है।

Fri, 12 Dec 2025 09:47 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, कटिहार, एक संवाददाता
share
क्राइम का बिहार झारखंड कनेक्शन; रांची में छीना गया 12 करोड़ का सोना कटिहार से बरामद

क्राइम का बिहार झारखंड कनेक्शन उजागर हुआ है। कटिहार पुलिस ने कोढ़ा गैंग द्वारा झारखंड के रांची सदर थाना क्षेत्र में छीना गया 12 करोड़ रुपये कीमत का सोना और करीब 10 लाख रुपये की चांदी संयुक्त अभियान चलाकर पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि रांची के सदर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सोने और चांदी की जेवरात की छिनतई की घटना हुई थी। रांची पुलिस ने संपर्क किया उसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई।

घटना के संबंध में झारखंड के रांची पुलिस ने मामले के वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान में पाया कि कोढ़ा गैंग में शामिल बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी राम कुमार यादव के रूप में करने के बाद रांची पुलिस कोढ़ा थाना पहुंची। रांची पुलिस ने कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार इसकी जानकारी दी। उसके बाद पुलिस बल के साथ संयुक्त छापेमारी की गयी। आरोपी के घर से करीब 426 ग्राम सोने के विभिन्न प्रकार के आभूषण तथा करीब 452 ग्राम चांदी की ज्वेलरी को बरामद किया गया।

रांची सदर थाना में दर्ज छीना-झपटी के मामले की जांच के दौरान स्थानीय थाना पुलिस को वैज्ञानिक अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी किया। आरोपी के घर से मिली ज्वेलरी को जब्त करते हुए कार्रवाई के बाद झारखंड पुलिस, सदर थाना रांची को विधिवत सौंप दिया गया। उन्होंने ने बताया कि बरामद ज्वेलरी की रांची में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और रांची पुलिस ने मिलकर 12 करोड़ का सोना बरामद करने में कामयाबी पाई।

दरअसल कोढ़ा गैंग बिहार के साथ आस पास के राज्यों में भी अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दूसरे राज्यों में लूट या छिनतई कर बिहार में भाग आते हैं ताकि पुलिस उन्हें जल्द नहीं पकड़ सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।