Bihar IAS IPS BPS officer transfer 8 DDC 36 SDO changed see full list बिहार में 12 आईएएस, 6 आईपीएस का ट्रांसफर, 36 एसडीओ भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 12 आईएएस, 6 आईपीएस का ट्रांसफर, 36 एसडीओ भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में 12 आईएएस, 6 आईपीएस समेत बड़े पैमाने पर अफसरों का फेरबदल हुआ है। 8 जिलों के डीडीसी के साथ 36 अनुमंडलों में एसडीओ को भी बदला गया है।

Tue, 20 May 2025 02:21 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में 12 आईएएस, 6 आईपीएस का ट्रांसफर, 36 एसडीओ भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS IPS BAS Transfer List: चुनावी साल में बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने मंगलवार को 12 आईएएस और 36 बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के अधिकारियों का तबादला किया है। बेगूसराय, भोजपुर, समस्तीपुर समेत 8 जिलों में नए डीडीसी नियुक्त किए गए हैं। बेतिया, मुंगेर और भागलपुर में नए नगर आयुक्तों की तैनाती हुई है। राज्य के 36 अनुमंडलों में नए एसडीओ की तैनाती हुई है। इसके साथ ही बिहार सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया। तबादले में इन आईपीएस की तैनाती ईओयू, निगरानी, एससीआरबी, एसएसजी, बी-सैप में की गई है।

भोजपुर की डीडीसी डॉ अनुपमा सिंह को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। जहानाबाद, भोजपुर, समस्तीपुर, कैमूर, बक्सर, बेगूसराय, सुपौल और मधेपुरा में नए डीडीसी बनाए गए हैं।

इन जिलों में डीडीसी का ट्रांसफर

आईएएस डॉ. प्रीति को जहानाबाद, गुंजन को भोजपुर, शैलजा पांडेय को समस्तीपुर, सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर, प्रवीण कुमार को बेगूसराय, आकाश चौधरी को बक्सर, सारा अशरफ को सुपौल, अनिल बसाक को मधेपुरा का डीडीसी बनाया गया है।

इन नगर निगम में नए कमिश्नर तैनात

आईएएस शुभम कुमार को भागलपुर, शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर और लक्ष्मण तिवारी को बेतिया का नगर आयुक्त बनाया गया है।

36 अनुमंडलों में नए एसडीओ तैनात

अविनाश कुमार- बक्सर सदर

केशव आनंद- नीमचक बथानी (गया)

स्वतंत्र कुमार सुमन- रजौली (नवादा)

अनिल कुमार- गोपालगंज सदर

विकास कुमार- बेतिया सदर

मनीष कुमार झा- बेनीपुर (दरभंगा)

चंदन कुमार झा- मधुबनी (सदर)

अनिश कुमार- फुलपरास (मधुबनी)

किशन कुमार- दलसिंहसराय (समस्तीपुर)

श्रीयांश तिवारी- सहरसा सदर

आलोक राय- सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)

धीरज कुमार सिन्हा- निर्मली (सुपौल)

अभिषेक रंजन- बायसी (पूर्णिया)

अनुपम- धमदाहा (पूर्णिया)

त्रिलोकी नाथ सिंह- मनिहारी (कटिहार)

विकास कुमार- भागलपुर सदर

सौरव कुमार- जमुई

धनंजय कुमार- खगड़िया सदर

तरणिजा- बलिया (बेगूसराय)

पंकज कुमार घोष- उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)

प्रभाकर कुमार- लखीसराय

प्रभात कुमार- बिक्रमगंज (रोहतास)

चंदन कुमार - बाढ़ (पटना)

अमित कुमार पटेल- हिलसा (नालंदा)

नीलेश कुमार - डेहरी ऑन सोन (रोहतास)

मनीष कुमार- रक्सौल (पूर्वी चंपारण)

संदीप कुमार- रोसड़ा (समस्तीपुर)

रंजीत कुमार रंजन- फारबिसगंज (अररिया)

प्रमोद कुमार- बनमनखी (पूर्णिया)

शारंग पाणि पांडेय- बेनीपट्टी (मधुबनी)

राज कुमार - बांका

अभिषेक कुमार - त्रिवेणीगंज (सुपौल)

कुमार अभिषेक- मुंगेर सदर

गौरव कुमार - पुपरी (सीतामढ़ी)

अभिषेक कुमार - मसौढ़ी (पटना)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में आधा दर्जन थानेदार बदले, क्राइम कंट्रोल को लेकर SSP का एक्शन

आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

आईपीएस राजीव रंजन को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। राकेश कुमार सिन्हा को निगरानी अन्वषण ब्यूरो में एसपी, पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) में एसपी, अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात, मनीष कुमार सिन्हा को विशेष सुरक्षा दल तो राजेश कुमार को बीसैप-16 में नई जिम्मेदारी दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।