bihar election 2025 ham leader rajesh pandey meeting jp nadda seat sharing political stance हमारे पास भी विकल्प हैं; सीट बंटवारे को लेकर मांझी की पार्टी ने दिखाए अपने तेवर, बढ़ेंगी NDA की मुश्किलें?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हमारे पास भी विकल्प हैं; सीट बंटवारे को लेकर मांझी की पार्टी ने दिखाए अपने तेवर, बढ़ेंगी NDA की मुश्किलें?

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने बीजेपी के साथ सीट बंटवारे पर बैठक के बाद स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी पार्टी की बात सामने रख दी है लेकिन साथ यह तेवर भी दिखा दिया कि उनके पास भी विकल्प खुले हैं।

Sat, 11 Oct 2025 04:53 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
हमारे पास भी विकल्प हैं; सीट बंटवारे को लेकर मांझी की पार्टी ने दिखाए अपने तेवर, बढ़ेंगी NDA की मुश्किलें?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने बीजेपी के साथ हुई सीट बंटवारे की बैठक के बाद अपनी स्पष्ट रणनीति दिखाई। मीडिया से बातचीत में हम नेता राजेश पांडे ने कहा कि हमने अपनी बात रख दी है। बातचीत जारी रहेगी, लेकिन हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है।

राजेश पांडे ने कहा कि हम पार्टी राजनीतिक फैसलों में लचीलापन रखती है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। विकल्प हमेशा खुले रहते हैं और हम अपनी स्थिति के प्रति दृढ़ हैं।”

मांझी की पार्टी के इशारों के क्या मायने?

राजेश पांडे ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी ने बीजेपी नेतृत्व को अपनी मांग और विचारधारा से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि बैठक सकारात्मक रही और जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे। हम पार्टी ने अपने रणनीति से यह संकेत दे दिया है कि पार्टी चुनावी तालमेल में अपनी मजबूती दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही यह भी इशारा किया है कि उनके पास विकल्प खुले हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।