Bihar Capital name change demand raised in Parliament Upendra Kushwaha suggests Patna New name संसद में बिहार की राजधानी का नाम बदलने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने सुझाया पटना का नया नाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

संसद में बिहार की राजधानी का नाम बदलने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने सुझाया पटना का नया नाम

बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलने की मांग संसद में उठी है। रालोमो के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए यह मांग की। 

Wed, 4 Feb 2026 10:37 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
संसद में बिहार की राजधानी का नाम बदलने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने सुझाया पटना का नया नाम

संसद के बजट सत्र में बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलने की मांग उठी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करने पर जोर दिया। उन्होंने इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी सदन में बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में कहा कि प्राचीन काल में पाटलिपुत्र मौर्य साम्राज्य की राजधानी थी। यह नगर भारत के स्वर्णिम इतिहास, संस्कृति एवं राजनीतिक वैभव का प्रतीक रहा है।

उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र का नाम लेते ही देशवासियों के भीतर गर्व की भावना उत्पन्न होती है और यह हमारी महान विरासत की याद दिलाता है। अतीत के महान पड़ावों और पूर्वजों के योगदान को स्मरण करने से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और विकसित भारत की यात्रा को गति मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

कुशवाहा ने आगे कहा कि इसी भावना के अनुरूप पटना का नाम फिर से पाटलिपुत्र किया जाना चाहिए। मौर्य काल के समय भारत की सीमाएं बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और अफगानिस्तान तक फैली हुई थीं। उस कालखंड के गौरवशाली प्रतीक आज भी हमारे सामने मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि इतिहास पर जमी धूल को हटाकर उसे जीवंत बनाया जाए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।