Bihar Alinagar Seat Assembly Election Result 2025 Maithili Thakur BJP Binod Mishra RJD counting updates Alinagar Chunav Result: विधायक बनीं 25 साल की मैथिली ठाकुर, विनोद मिश्रा को 11730 वोट से हराया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Alinagar Chunav Result: विधायक बनीं 25 साल की मैथिली ठाकुर, विनोद मिश्रा को 11730 वोट से हराया

Alinagar Assembly Seat Chunav Result Maithili Thakur 2025: बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं लोक गायिका मैथिली ठाकुर जीत गई हैं। उन्होंने आरजेडी के विनोद मिश्रा को 11730 से ज्यादा मतों के अंतर से हरा दिया है।

Fri, 14 Nov 2025 07:45 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
Alinagar Chunav Result: विधायक बनीं 25 साल की मैथिली ठाकुर, विनोद मिश्रा को 11730 वोट से हराया

Alinagar Assembly Seat Chunav Result Maithili Thakur 2025: बिहार चुनाव में दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है। प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार विनोद मिश्रा को 11730 से ज्यादा मतों के अंतर से हराया। मैथिली महज 25 साल की उम्र में विधायक बनी हैं। काउंटिंग के दौरान अलीनगर सीट पर भाजपा और राजद का मार्जिन कम-ज्यादा होता रहा, लेकिन हर राउंड में मैथिली ने बढ़त बनाए रखी। अलीनगर से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में रहे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच ही था।

अलीनगर विधानसभा सीट की मतगणना के अपडेट्स यहां देखें-

शाम 06.01 बजे Alinagar Chunav Result 2025: अलीनगर से जीतीं भाजपा की मैथिली ठाकुर, आखिरी राउंड की वोटिंग पूरी-

  • मैथिली ठाकुर BJP- 84915 वोट
  • विनोद मिश्रा RJD- 73185 वोट
  • सैफुद्दीन निर्दलीय- 2803 वोट
  • विप्लव जन सुराज- 2245 वोट

शाम 05.27 बजे Alinagar Chunav Result 2025: 24 राउंड की गिनती तक अलीनगर विधानसभा में भाजपा की बढ़त-

  • मैथिली ठाकुर BJP- 84268 वोट
  • विनोद मिश्रा RJD- 72232 वोट
  • विप्लव जन सुराज- 2245 वोट

दोपहर 04.58 बजे Alinagar Chunav Result 2025: अलीनगर विधानसभा में 22 राउंड की मतगणना पूरी-

  • मैथिली ठाकुर BJP- 79472 वोट
  • विनोद मिश्रा RJD- 69598 वोट
  • विप्लव जन सुराज- 2153 वोट

दोपहर 02.24 बजे Alinagar Chunav Result 2025: अलीनगर में 14 राउंड की मतगणना पूरी, मैथिली ठाकुर 7309 वोटों से आगे-

  • मैथिली ठाकुर BJP- 49673 वोट
  • विनोद मिश्रा RJD- 42364 वोट
  • विप्लव जन सुराज- 1374 वोट

दोपहर 01.12 बजे Alinagar Chunav Result 2025: 10 राउंड की मतगणना के बाद अलीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा, आरजेडी और जन सुराज पार्टी को कितने वोट मिले-

  • मैथिली ठाकुर BJP- 34552 वोट
  • विनोद मिश्रा RJD- 28346 वोट
  • विप्लव जन सुराज- 1095 वोट

दोपहर 12.14 बजे Alinagar Chunav Result 2025: अलीनगर सीट पर 6 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की मैथिली ठाकुर 8544 वोटों से आगे, अब तक किसे कितने वोट मिले-

  • मैथिली ठाकुर BJP- 22236 वोट
  • विनोद मिश्रा RJD- 13692 वोट
  • विप्लव जन सुराज- 686 वोट

सुबह 10.17 बजे Alinagar Chunav Result 2025- अलीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा की मैथिली ठाकुर ने बढ़त बना ली है, दूसरे राउंड की गिनती के बाद देखें किसे कितने वोट मिले-

  • मैथिली ठाकुर BJP- 7637 वोट
  • विनोद मिश्रा RJD- 4633 वोट
  • विप्लव जन सुराज- 258 वोट

सुबह 8.30 बजे Alinagar Chunav Result 2025- ईवीएम से वोटो की गिनती शुरू हो गई है।

सुबह 8:15 बजे Alinagar Chunav Result 2025- मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं

सुबह 8 बजे Alinagar Chunav Result 2025- अलीनगर विधानसभा सीट की मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।

अलीनगर विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां कुल 60.32 प्रतिशत वोटिंग हुई। भाजपा ने इस बार अलीनगर से लोक गायिका मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारा, जिससे इस सीट के नतीजों पर बिहार समेत देश भर के लोगों की निगाहें टिकी रहीं। वहीं, आरजेडी ने पिछली बार चुनाव लड़ चुके विनोद मिश्रा को फिर से मैदान में उतारा।

2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए से वीआईपी के टिकट पर मिश्रीलाल यादव ने चुनाव लड़ा था और राजद के विनोद मिश्रा को 3 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, बाद में मिश्रीलाल भाजपा में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले मिश्रीलाल ने भाजपा छोड़ दी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।