Big robbery in Duronto Express in Bihar miscreants ran away after vacuuming the train halted for 45 minutes बिहार में दुरंतो एक्सप्रेस में भीषण चोरी; ट्रेन को वैक्यूम कर भागे बदमाश, 45 मिनट रुकी रही रेल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दुरंतो एक्सप्रेस में भीषण चोरी; ट्रेन को वैक्यूम कर भागे बदमाश, 45 मिनट रुकी रही रेल

बिहार के गया जी में नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में अपराधियों ने तीन कोच के छह यात्रियों के सामान चोरी कर ली। चोरी की घटना का अंजाम देने के बाद अपराधियों ने ट्रेन को वैक्यूम कर फरार हो गए। चोरी के सामान की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

Fri, 27 June 2025 09:03 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, गया जी
share
बिहार में दुरंतो एक्सप्रेस में भीषण चोरी; ट्रेन को वैक्यूम कर भागे बदमाश, 45 मिनट रुकी रही रेल

नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात तीन कोच के छह यात्रियों के सामान चोरी कर ली। चोरी की घटना का अंजाम देने के बाद अपराधियों ने ट्रेन को वैक्यूम कर फरार हो गए। रेल पुलिस ने घटनास्थल के पास से अपराधियों द्वारा फेंके गए छह मोबाइल, एक लैपटॉप, चार लेडिस पर्स, एक लैपटॉप बैग बरामद किया है। बरामद सामान का अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।

वैक्यूम के कारण गया-डीडीयू रेल सेक्शन पर कष्ठा-परैया स्टेशनों के बीच करीब 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। रेल सूत्रों ने बताया कि वैक्यूम में ट्रेन रुके रहने की सूचना ड्यूटी पर तैनात टीटीई ने डीडीयू रेल मंडल कंट्रोल को दी। इस सूचना पर रेल डीएसपी आलोक कुमार के नेतृत्व में रेल इंस्पेक्टर सुशील कुमार, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व अधिकारी व जवान सहित कष्ठा व परैया आउट पोस्ट के आरपीएफ जवान और परैया थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचे। तब तक ट्रेन वहां से खुल गई थी। इसी दौरान घटना की आशंका को देखते हुए रेल ट्रैक के आसपास जांच के क्रम में पुलिस ने यात्रियों से चोरी किए कुछ सामान बरामद किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ट्रेन पलटने की बड़ी साजिश; जमुई में पटरी को काटा
ये भी पढ़ें:सीमेंट बेंच से टकराई चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, बिहार में ट्रेन पलटाने की साजिश

ट्रेन में यात्रियों के सामान चोरी होने के मामले में पीड़ित यात्रियों का बयान लेने के लिए गया से आद्रा तक रेल पुलिस की टीम गई। चोरी की घटना की भनक लगते ही रेल पुलिस अधिकारी ने गया जंक्शन पर ट्रेन को अटेंड करने के लिए रेल थाने में ड्यूटी पर तैनात रेल अधिकारी को कहा। गया जंक्शन पर नन स्टॉपेज इस ट्रेन को कुछ समय के लिए रुकने पर रेल पुलिस के अधिकारी ट्रेन में सवार हुए। बताया गया कि ट्रेन के बी-1, बी-2 और एस-4 में सफर कर रहे यात्रियों में केवी सिल्वी, सुमित्रा पध्या, एस नायक, सूची स्मिता व अन्य दो यात्रियों के सामान चोरी की घटना की पुलिस से जानकारी ली। गया रेल थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेड सिग्नल के बावजूद चलने लगी मिथिला एक्सप्रेस, बड़ा ट्रेन हादसा टला
ये भी पढ़ें:मुंगेर में टला ट्रेन हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में आग से हड़कंप

रेल सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। टीम में रेल इंस्पेक्टर सुशील कुमार, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी व जवान को शामिल किया गया है। अपराधियों के बारे में मिल रहे कुछ इनपुट के आधार पर परैया, कष्ठा व आसपास के गांवों में छापेमारी की जा रही है। साथ ही इस क्षेत्र के पुराने रेल अपराधियों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।