Big relief to Lalu Yadav close aide Amit Katyal gets bail in land for job case लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को बड़ी राहत, लैंड फॉर जॉब केस में मिली जमानत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को बड़ी राहत, लैंड फॉर जॉब केस में मिली जमानत

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी अमित कात्याल को लैंड फॉर जॉब केस में जमानत मिल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बेल दी है।

Wed, 18 Sep 2024 07:22 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/पटना
share
लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को बड़ी राहत, लैंड फॉर जॉब केस में मिली जमानत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी अमित कात्याल को लैंड फॉर जॉब मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को कारोबारी कात्याल को रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत दे दी। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने कात्याल को लंबी सुनवाई के बाद जमानत का आदेश दिया। कात्याल को 11 नवंबर 2023 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि अमित कात्यालय ने आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की ओर से रेलवे में नौकरी के बदले कई लोगों से जमीन हासिल की थी। ईडी ने दावा किया कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए कई लोगों को रेलवे में नियमों की अनदेखी कर नौकरी दी गई थी। इसके बदले में लालू परिवार के सदस्यों और अन्य करीबियों के नाम पर जमीन लिखवाई गई थीं। एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के नाम पर भी रेलवे में नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों से जमीन हासिल की गई थी। इस कंपनी के निदेशक अमित कात्याल ही थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू यादव के करीबी अमित कात्याल पर चला ED का डंडा, 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी पर भी सवाल उठाए। अदालत ने माना कि इस केस में किसी अन्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। वहीं, अमित कात्यालय जांच में शुरुआत से सहयोग कर रहे थे, इसके बावजूद उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से रांची जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। ईडी की ओर से कात्याल की गिरफ्तारी की आवश्यकता को स्पष्ट नहीं किया गया। साथ ही अन्य आरोपियों के मुकाबले इस केस में उनकी भूमिका कम है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।