मेरे जैसी अभागन कोई और न बने; करवा चौथ पर अकेले व्रत करती दिखीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, लिखा भावुक पोस्ट
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के विवाद ने करवा चौथ पर नया रंग लिया। ज्योति ने अकेले व्रत करने का इंस्टा पर वीडियो शेयर किया है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। करवा चौथ के मौके पर ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वे अकेले पूजा करती नजर आईं। लाल जोड़े में सजी-संवरी ज्योति ने पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत रखा और चांद देखने के बाद खुद ही जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। वीडियो के बैकग्राउंड में पवन सिंह का भावुक गाना बज रहा था।
इस वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति ने कैप्शन में लिखा “पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से यही दुआ है कि मेरी जैसी अभागन कोई और न बने।”
खूब हो रहा पारिवारिक ड्रामा
बीते दिनों लखनऊ में पवन सिंह के घर मिलने पहुंची ज्योति सिंह और वहां हुई मुलाकात जल्द ही तनातनी में बदल गई। मीडिया से बात करते हुए ज्योति ने बताया कि वे 5 सितंबर को मिलने गई थीं और उस वक्त पुलिस मौजूद नहीं थी, लेकिन उनकी मौजूदगी के बाद पुलिस को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर संकेत दिया था, अगर पवन उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार कर लें तो वे अपने पूर्व संबंध तोड़ देने को तैयार हैं, वरना वे खुद राजनीतिक मोर्चा संभाल लेंगी।
ज्योति का क्या है आरोप
ज्योति ने पवन पर भावनात्मक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए और कहा कि तनाव इतना बढ़ा कि उन्होंने नींद की दवाइयां भी लीं। उनका दावा है कि शादी के बाद उन्हें लोकसभा अभियान में शामिल कर दिखावे के लिए सिंदूर भरा गया, लेकिन बाद में उन्हें तिरस्कृत कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वे रिश्ते को बचाने की कई कोशिशें करती रहीं, पर अब यदि पवन उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे तो वे अपनी राह खुद चुनेंगी।




साइन इन