बांका: आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल संकट गहराया
बांका में शनिवार सुबह अचानक मौसम खराब हो गया, जिससे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इसके चलते बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हुए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पानी की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बावजूद मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बिजली और पानी की समस्याएं बनी रहीं।

बांका से संतोष की रिपोर्ट शनिवार सुबह करीब आठ बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर बिजली के तारों और पोलों को नुकसान पहुंचा, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हुई। लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। विद्युत विभाग की टीम क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रही। बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बिजली और पानी की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन