बोले भागलपुर: वार्ड 10 के महादलित टोला में प्याऊ बंद होने से पानी का गंभीर संकट
भीषण गर्मी के बीच शहरी क्षेत्र के वार्ड 10 में पानी का गंभीर संकट है। कई मोहल्लों के प्याऊ खराब हैं और जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। लोग दूर से पानी लाने या खरीदने को मजबूर हैं। नगर निगम से नियमित टैंकर भी नहीं आ रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

भीषण गर्मी के बीच शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कहीं प्याऊ खराब है तो कहीं पाइप बिछाने के बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं की गयी है। लोग परेशान हैं। पानी दूर से ढोकर या खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। जलस्तर नीचे जाने से चापाकल से पानी निकलना भी कम हो गया है। वार्ड 10 में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। वार्ड के पांच मोहल्ले का प्याऊ खराब है। कई मोहल्लों में बुडको द्वारा पाइप बिछाया गया है। लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं की गयी है।
वार्ड 10 के महादलित टोला में दो साल से प्याऊ खराब पड़ा हुआ है। मोहल्ले के आसपास में करीब 500 परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। महादलित टोला के अलावा राम दुलारपुर, दिलदारपुर, शिवालय और नया टोला साहेबगंज का प्याऊ खराब है। कुछ जगहों पर नगर निगम के टैंकर से पानी आता है। लेकिन लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पाता है। लोगों का कहना है कि नगर निगम से नियमित टैंकर भी नहीं आता है। पानी लेने के लिए लोगों में विवाद हो जाता है। बुडको द्वारा पाइप बिछाने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं की गयी है। लोगों को दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। सड़क भी कई जगहों पर टूट चुकी है। नाला की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश होने पर गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। शिकायत के बाद भी नगर निगम बंद पड़े प्याऊ को ठीक नहीं करा रहा है। पानी संकट के चलते लोगों को घरेलू काम करने में परेशानी होती है। बुडको को तत्काल सभी मोहल्लों में जलापूर्ति शुरू कर देनी चाहिए। जब तक जलापूर्ति शुरू नहीं होती है, तब तक नगर निगम खराब प्याऊ की जगह नये सिरे से प्याऊ का निर्माण कराये।
गुणेश्वर दास ने बताया कि वार्ड 10 के महादलित टोला में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। दो साल से अधिक समय से मोहल्ले का प्याऊ खराब है। कई बार नगर निगम में लिखित शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। केवल आश्वासन दिया जा रहा है। बुडको द्वारा पाइप बिछाकर छोड़ दिया गया है। मोहल्ले के लोग टीएनबी कॉलेज परिसर से पानी ढोकर लाते हैं। पानी ढोकर लाने में बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानी होती है। नगर निगम से कभी-कभार पानी लेकर टैंकर आता है। लेकिन उससे जरूरत के अनुसार लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। पानी लेने में अक्सर विवाद हो जाता है। महादलित टोला से कुछ दूरी पर इन्दिरा कॉलोनी में जलमीनार बनी है। लेकिन उससे दूसरे मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाती है। भागलपुर स्मार्ट सिटी में शामिल है। लेकिन शहर के लोगों को पानी खरीदकर काम चलाना पड़ता है। गर्मी में पानी का संकट और गहरा गया है। जलस्तर नीचे जाने से चापाकल से पानी नहीं निकल रहा है। लोगों को घरेलू काम करने में परेशानी होती है। मोहल्ले की सड़क जर्जर हो चुकी है। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है।
चानो देवी ने बताया कि महादलित टोला में तत्काल प्याऊ का निर्माण कराया जाए। पानी दूर से ढोकर लाना पड़ता है। वृद्ध होने के चलते पानी ढोकर लाने में परेशानी होती है। प्याऊ दो साल से बंद है। टैंकर से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है। सफाई नहीं होने से नाला जाम रहता है। बारिश होने पर सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है।
सीता देवी ने बताया कि प्याऊ खराब होने की शिकायत कई बार नगर निगम से की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मोहल्ले में बड़ी आबादी रहती है। एक टैंकर पानी से लोगों का काम नहीं चल पाता है। टैंकर भी नियमित नहीं आता है। दूसरी जगहों से ढोकर पानी लाना पड़ता है। पानी संकट के चलते लोग स्नान भी नहीं कर पाते हैं। घरेलू काम के लिए दूसरों से पानी मांगना पड़ता है।
उषा देवी ने बताया कि प्याऊ खराब होने की जानकारी नगर निगम के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी दी गई। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्याऊ खराब है और बुडको द्वारा जलापूर्ति नहीं की जा रही है। भीषण गर्मी और धूप में पानी ढोकर लाने में परेशानी होती है। दो महीने से वृद्धापेंशन भी नहीं मिली है। नगर निगम मोहल्ले में एक नया प्याऊ का निर्माण कराए।
रीना देवी ने बताया कि मोहल्ले में न पानी की व्यवस्था है और न ही सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जर्जर होने के चलते बारिश होने पर पानी सड़क पर जमा हो जाता है। नाला जाम रहता है। सफाईकर्मी नहीं आते हैं। कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। कूड़ा उठाने कोई नहीं आता है।
वार्ड 10 के पार्षद गुनेश्वर मंडल ने बताया कि महादलित टोला सहित वार्ड के अधिकांश मोहल्लों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। वार्ड में पांच प्याऊ महादलित टोला, रामदुलारपुर, दिलदारपुर, शिवालय और नया टोला साहेबगंज का खराब है। कई बार नगर निगम में लिखित शिकायत की गयी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नगर निगम से पानी का टैंकर भी कभी-कभार आता है। टैंकर भी सभी मोहल्लों में नहीं आता है। बुडको ने पाइप बिछाने का काम आधा-अधूरा करके छोड़ दिया है। कुछ जगहों पर पाइप नहीं बिछा है। जहां पाइप बिछा है वहां पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। वार्ड की कई सड़कें चलने लायक नहीं हैं। सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव नगर निगम में दिया गया है। बरसात आने वाला है। हथिया नाला की उड़ाही नहीं करायी गयी है। घर-घर कूड़ा उठाव की व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे कूड़ा लोग फेंक देते हैं। गंदगी के बीच लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। जरूरत के अनुसार वार्ड में सफाईकर्मी नहीं मिले हैं।
वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मोहल्ले में पानी का संकट बना हुआ है। जर्जर सड़क के चलते लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। बुडको द्वारा पाइप बिछाया गया है, लेकिन जलापूर्ति नहीं हो रही है। जलस्तर नीचे जाने के चलते चापाकलों से पानी नहीं निकल रहा है। भीषण गर्मी में पानी खरीदकर लोग प्यास बुझा रहे हैं। बड़ी आबादी को पानी संकट के चलते परेशानी हो रही है। जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पटेल नगर में नाला नहीं है। उठाव की व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह कूड़े का ढेर जमा हो गया है। मोहल्ले में पानी का गंभीर संकट है। नगर निगम से जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है। बुडको द्वारा पाइप बिछाकर छोड़ दिया गया है। बारिश होने पर पानी सड़क पर जमा होता है।
राशन कार्ड नहीं बनने से अनाज नहीं मिलता
खोखिया देवी ने बताया कि महादलित टोला में काफी दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है। इसके चलते अनाज नहीं मिलता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी क्षेत्र) के लिए आवेदन दी हूं। लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है। झोपड़ी में परिवार के साथ रहना पड़ता है। बारिश होने पर काफी परेशानी होती है। हरणी देवी ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बना है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है। गीता देवी ने बताया कि पानी का संकट बना हुआ है। राशन कार्ड नहीं बनने से अनाज नहीं मिल रहा है। परिवार का भरण-पोषण करने में परेशानी होती है। युवाओं को रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए। सफाई नहीं होती है। फॉगिंग और छिड़काव नहीं होता है।
बोले जिम्मेदार
वार्ड 10 में पांच प्याऊ खराब होने की जानकारी मिली है। खराब प्याऊ की जगह नया प्याऊ का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर निकल चुका है। प्याऊ बनने के बाद संबंधित मोहल्लों में पानी का संकट कम हो जाएगा। जहां पेयजल का संकट है वहां वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है। बुडको को भी मई तक जलापूर्ति शुरू करने को कहा गया है। जिन मोहल्लों में नाला और सड़क खराब है। उसकी सूची तैयार की जा रही है। कुछ मोहल्लों में सड़क और नाला का टेंडर हो चुका है। सभी जर्जर सड़क और नाला का निर्माण कराया जाएगा।
-डॉ. बसुंधरा लाल, मेयर, नगर निगम, भागलपुर।
इनकी भी सुनिए
वार्ड 10 के महादलित टोला में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। प्याऊ दो साल से खराब पड़ा है। नगर निगम से कभी-कभार पानी का टैंकर भेजा जाता है। टैंकर से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है।
-उमाकांत
मोहल्ले में पानी का संकट है। जर्जर सड़क के चलते लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। बुडको द्वारा पाइप बिछाया गया है। लेकिन जलापूर्ति नहीं हो रही है। जलस्तर नीचे जाने से चापाकलों से पानी नहीं निकल रहा है।
-वीरेन्द्र कुमार
प्याऊ बंद होने की शिकायत कई बार नगर निगम में लोगों द्वारा की गयी। लेकिन प्याऊ चालू नहीं कराया गया है। मोहल्ले के लोगों को दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। नगर निगम तत्काल प्याऊ की व्यवस्था करे।
-सिकन्दर दास
वार्ड 10 के महादलित टोला में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। दो साल से अधिक समय से मोहल्ले का प्याऊ खराब है। कई बार नगर निगम में लिखित शिकायत की गई। टीएनबी कॉलेज परिसर से पानी ढोकर लाते हैं।
-गुणेश्वर दास
महादलित टोला में तत्काल प्याऊ का निर्माण कराया जाए। पानी दूर से ढोकर लाना पड़ता है। वृद्ध होने के चलते पानी लाने में परेशानी होती है। टैंकर से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है। सफाई नहीं होने से नाला जाम रहता है।
-चानो देवी
पानी संकट का समाधान नगर निगम करे। मोहल्ले में बड़ी आबादी रहती है। एक टैंकर पानी से लोगों का काम नहीं चल पाता है। टैंकर भी नियमित नहीं आता है। पानी संकट के चलते लोग स्नान भी नहीं कर पाते हैं।
-सीता देवी
मोहल्ले में नाला की चौड़ाई कम है। नाला की सफाई नहीं होती है। नाला अक्सर जाम रहता है। बारिश होने पर नाला का गंदा पानी सड़क पर बहता है। गंदगी के चलते बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
-अनिता देवी
पानी का संकट बना हुआ है। राशन कार्ड नहीं बनने से अनाज नहीं मिल रहा है। परिवार का भरण-पोषण करने में परेशानी होती है। युवाओं को रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए। मोहल्ले में सफाई नहीं होती है।
-गीता देवी
महादलित टोला में पानी का संकट है। राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है। इसके चलते अनाज नहीं मिलता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी क्षेत्र) के लिए आवेदन दी हूं। लेकिन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
-खोखिया देवी
मोहल्ले की सड़क कई जगहों पर टूट गई है। पानी का संकट बना हुआ है। सड़क किनारे रोशनी की व्यवस्था नहीं है। कूड़ा उठाव की व्यवस्था नहीं है। नगर निगम जलापूर्ति और सड़क निर्माण की व्यवस्था करे।
-रेणु देवी
उठाव नहीं होने से लोग सड़क किनारे कूड़ा फेंकते हैं। सफाईकर्मी नियमित मोहल्ले में नहीं आते हैं। सड़क जर्जर होने के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। निगम जर्जर सड़क और नाला का निर्माण करवाए।
-माला देवी
पानी टीएनबी कॉलेज परिसर से ढोकर लाना पड़ता है। महिलाएं और बच्चों को पानी ढोकर लाने में परेशानी होती है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार के लिए युवा दूसरी जगहों पर पलायन कर रहे हैं।
-मंजू देवी
मोहल्ले में न पानी की व्यवस्था है और न ही सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क जर्जर है। बारिश होने पर पानी सड़क पर जमा हो जाता है। नाला जाम रहता है। सफाईकर्मी नहीं आते हैं। कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है।
-रीना देवी
प्याऊ खराब होने की जानकारी नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्याऊ खराब है और बुडको द्वारा जलापूर्ति नहीं की जा रही है। पानी ढोकर लाने में परेशानी होती है।
-उषा देवी
महादलित टोला में अधिकांश लोग मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। महिलाओं, बच्चों को पानी ढोकर लाना पड़ता है। पानी संकट के समाधान के लिए नगर निगम पर्याप्त संख्या में टैंकर की व्यवस्था करे।
-कमल दास
कूड़ा उठाव की व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह कूड़े का ढेर जमा हो गया है। मोहल्ले में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। नगर निगम से जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है। बुडको द्वारा पाइप बिछाकर छोड़ दिया गया है।
-जयप्रकाश सिंह
समस्याएं
1. वार्ड 10 में पांच प्याऊ खराब है। महादलित टोला में दो साल से प्याऊ में पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते संबंधित मोहल्लों में पानी का संकट बना हुआ है।
2. निगम से टैंकर नियमित नहीं आता है। टैंकर से जरूरत के अनुसार पानी लोगों को नहीं मिल पाता है। टैंकर से पानी लेने में लोगों के बीच विवाद भी होता रहता है।
3. महादलित टोला होकर जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। जर्जर सड़क पर गिरकर लोग घायल हो जाते हैं। वाहनों के आने-जाने में भी परेशानी होती है।
4. महादलित टोला और आसपास के मोहल्लों में नाला की चौड़ाई कम है। सफाई नहीं होने के चलते नाला अक्सर जाम रहता है। नाला का पानी सड़क पर बहता है।
5. मोहल्ले में नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं है। कूड़ेदान नहीं होने से लोग कूड़ा इधर-उधर फेंकते हैं। सफाईकर्मी नियमित नहीं आते हैं। चारों तरफ गंदगी है।
सुझाव
1. वार्ड 10 के खराब प्याऊ की जांच करायी जाए। जांच में अगर मरम्मत योग्य नहीं है तो उसकी जगह पर नये प्याऊ का निर्माण नगर निगम तत्काल कराये।
2. जिन वार्डों में प्याऊ बंद है। वहां नगर निगम नियमित टैंकर भी व्यवस्था करे। पानी की जरूरत के अनुसार मोहल्ले में टैंकर से जलापूर्ति की जाए।
3. महादलित टोला सहित वार्ड की सभी जर्जर सड़क की जगह नये सिरे से सड़क का निर्माण कराया जाए। सड़क किनारे पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो।
4. महादलित टोला के नाला की चौड़ाई बढ़ाई जाए। नियमित सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था हो। ताकि नाला का पानी सड़क पर जमा नहीं हो सके।
5. महादलित टोला में सफाई की बेहतर व्यवस्था हो। कूड़ेदान के साथ कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था की जाए। ताकि सड़क किनारे लोग कूड़ा नहीं फेंके।
प्रस्तुति: वीरेन्द्र कुमार, फोटोग्राफ: कान्तेश
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन