Severe Rain and Winds Damage Maize Crops in Dighalbank किशनगंज : बेमौसम बारिश और तेज हवा से मक्का कि फसल को पहुंचा नुकसान, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

किशनगंज : बेमौसम बारिश और तेज हवा से मक्का कि फसल को पहुंचा नुकसान

दिघलबैंक प्रखंड में गुरुवार रात तेज हवा और बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बेमौसम बारिश से कई गांवों में मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हवाओं के कारण फसलें गिर गई हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। इसके अलावा, बारिश ने बिजली सेवा को भी बाधित किया, जिससे लोग परेशान हुए।

Fri, 13 March 2026 06:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
 किशनगंज : बेमौसम बारिश और तेज हवा से मक्का कि फसल को पहुंचा नुकसान

दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। बेमौसम हुई इस बारिश से सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।जानकारी के अनुसार मोहामारी, डोरिया, दुबरी, आमडांगी, मालटोली, आठगछिया सहित आसपास के कई गांवों में दर्जनों किसानों के दर्जनों एकड़ में लगी मक्के की फसल हवा के झोंकों से गिर गई है। किसानों का कहना है कि इस समय मक्का की फसल दाने बनने की अवस्था में थी, ऐसे में फसल के गिर जाने से उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा।तेज

हवा और बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में रातभर बिजली सेवा भी पूरी तरह बाधित रही। कई गांवों में देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।