बोले भागलपुर: सिकंदरपुर मोती लाल लेन में नाले की हो सफाई
सिकंदरपुर मोती लाल लेन में लोगों को जर्जर सड़कों और जाम नालों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था की कमी और जलजमाव से स्वास्थ्य पर भी खतरा है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द सुधार की मांग की है। सड़क की मरम्मत और नाले की सफाई बेहद आवश्यक है।

नगर निगम के वार्ड संख्या 49 अंतर्गत सिकंदरपुर मोती लाल लेन मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को काफी कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करना पड़ रहा है। मोहल्ले में करीब 450 के आसपास परिवार बसे हुए हैं। यह क्षेत्र महादलित टोला के अंतर्गत भी आता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क और नाला की समस्या से लोग परेशान हैं। सड़कों पर नाले का पानी बहता है, जिसेस आवागमन में परेशानी होती है।
सिकंदरपुर मोती लाल लेन में नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाला जाम हो जाता है। पानी सड़क पर बहता है और लोगों को गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क का निर्माण करीब 15-20 वर्ष पहले हुआ था, जो अब जर्जर हो चुकी है। बारिश के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जब नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहता है और बारिश थमने के बाद भी लंबे समय तक जलजमाव बना रहता है। सफाई व्यवस्था को लेकर न तो प्रतिदिन झाड़ू लगाने के लिए कोई सफाई कर्मी आता है और न ही कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था है। शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती।
मोती लाल लेन निवासी शैलेंद्र सुमन ने बताया कि मोहल्ले में साफ-सफाई की काफी कमी है। मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या सड़क और नाला की है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जबकि नाला कई जगहों पर खुला और टूटा हुआ है। जिसके कारण मोहल्ले की जलनिकासी सही तरीके से नहीं हो पाती है और सड़कों पर नाले का पानी बह रहा है। नाले में पनपने वाले कीड़े भी कई के घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी बीमारी होने का भी भय है। नगर निगम और जनप्रतिनिधि के द्वारा जल्द नाले की सफाई कराई जाए और नियमित झाडू व कूड़ा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि मोहल्ले में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। नाले की स्थिति दिनों दिन बदतर होती जा रही है और उससे पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई और नाला संबंधी समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। आज भी मोहल्ले में प्रतिदिन गंदगी की समस्या बनी रहती है। वार्ड संख्या 49 के पार्षद को भी कई बार नाले की समस्या से अवगत कराया गया है। वहीं पार्षद द्वारा नाले पर ढक्कन लगाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। पिछले करीब 20 दिनों से नाले का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे काफी लोगों को कठिनाई हो रही है। यदि जल्द साफ-सफाई और नाले की मरम्मत नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। पहले मोहल्ले के प्याऊ के पास कूड़े का अंबार लगा रहता था, शिकायत के बाद स्थिति में थोड़ी सुधार तो हुआ है, लेकिन नियमित कूड़ा उठाव नहीं होने के कारण आज भी लोग खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और जल्द से जल्द समाधान हो, ताकि मोहल्ले के लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय निवासी मुन्नीलाल दास ने बताया कि मोती लाल लेन में अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले हैं। मोहल्ले में एक भी सामुदायिक भवन नहीं होने से लोगों को शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रम करने में काफी परेशानी होती है। मोहल्ले में लोगों के पास आयोजन करने के लिए प्रयाप्त जगह भी नहीं है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोगों की आर्थिक स्थिति भी सही है, जो बाहर जाकर महंगे विवाह भवन बुक कर सकें। लोगों की सुविधा को लेकर मोहल्ले में एक सामुदायिक भवन बनना चाहिए, ताकि लोगों को अपने कार्यक्रम करने में सुविधा मिल सके।
बारिश में सड़क और नाला हो जाता है एक समान
मिथुन दास ने बताया कि मोहल्ले की सड़क की स्थिति पूरी तरह जर्जर होती जा रही है। जिसे लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई होती है। बारिश के दिनों में सड़क और नाला एक समान हो जाता है। नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है और बारिश थमने के बाद लंबे समय तक जलजमाव बना रहता है। सड़क का निर्माण हो, ताकि लोगों इस समस्या से निजात मिल सकें। निवासी मीना देवी ने बताया कि मोहल्ले की सड़क बहुत ही जर्जर हो चुकी है, सड़क निर्माण कार्य भी लगभग 15 साल पहले की गई है। मोहल्ले के सड़क जर्जर हो जाने से बारिश के समय आने जाने में काफी मुश्किल होती है। नये सड़क का निर्माण या उसकी मरम्मत होना बहुत जरूरी है।
इनकी भी सुनिए
1. मोहल्ले की साफ-सफाई को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई है। नाला पूरी तरह जाम हो चुका है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। मोहल्ले में समय-समय पर नाला की सफाई की जाए।
मिथिलेश कुमार चौधरी
2. सफाई कर्मी प्रति दिन नहीं आते हैं, जिससे गंदगी बनी रहती है। एक-दो दिन बाद सफाई होती है, तब तक कूड़ा-कचरा जमा हो जाता है, जिससे बदबू फैलने लगती है। नियमित साफ-सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था हो।
करू साह
3. नाला जाम रहने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। मोहल्ले में साफ-सफाई और नाला की सफाई जरूरी है ताकि स्वच्छता बनी रहे और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
छाया चौधरी
4. मोहल्ले की सड़क और नाला दोनों की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। सड़क की स्थिति पूरी तरह से जर्जर होती जा रही है और नाला भी खुला तथा टूटा हुआ है। सड़क और नाला का निर्माण और मरम्मत कराना बहुत जरूरी है।
शैलेंद्र सुमन
5. मोहल्ले में सफाई ठीक से नहीं होने के कारण नाला बार-बार जाम हो जाता है। गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है और बदबू भी फैलती है। इससे घर में रहना भी मुश्किल हो जाता है। नियमित सफाई हो जिसे लोगों को राहत मिल सके।
अंकित कुमार
6. मोहल्ले में ब्लू पाइप तो बिछा दी गई है, लेकिन अभी तक उसमें पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुआ है। लोग प्याऊ के सहारे घरों का काम काज करते है, अगर कभी प्याऊ खराब हो जाता है, तो लोगों को पानी की बड़ी परेशानी होती है।
रंजू देवी
7. मोहल्ले में सफाई कर्मी कभी-कभी ही आते हैं। वहीं डोर टू डोर कचरा उठाने वाला भी आता ही नहीं, लोग पास के खाली मैदान में कूड़ा फेंकते हैं। कूड़े से बदबू फैलती है। नियमित सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था है।
सुतुल देवी
8. मोहल्ले में पाइप बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। लोग प्याऊ के सहारे पानी का उपयोग करते हैं, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी होती है। पाइप से पानी की सप्लाई शुरू की जाए ताकि लोगों को सुविधा मिलेे।
सविता देवी
9. नाला जाम होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले के पास में मंदिर है, जहां पूजा करने जाने में भी दिक्कत आती है। मोहल्ले में साफ सफाई की काफी खराब स्थिति है।
रीना देवी
10. मोहल्ले के नाला पर ढक्कन नहीं है और उसकी सफाई भी ठीक से नहीं होती है। इससे गंदा पानी सड़कों पर बहता है और जाम की समस्या बनी रहती है। ढक्कन लगे नये नाला का निर्माण होना चाहिए और नियमित साफ सफाई भी होनी चाहिए।
मंजू देवी
11. मोहल्ले में सामुदायिक भवन नहीं होने से लोगों को शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रम करने में परेशानी होती है। मोहल्ले के लोगों के पास आयोजन के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। सामुदायिक भवन बनने से लोग अपने कार्यक्रम करने में सुविधा मिलेगी।
मुन्नीलाल दास
12. मोहल्ले की सड़क बहुत जर्जर हो चुकी है, जिससे बारिश के समय आने जाने में काफी मुश्किल होती है। वहीं सही तरीके से नाला की सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर बहता है। सड़क की मरम्मत और नाला की नियमित सफाई होना बहुत जरूरी है।
मीना देवी
13. मोहल्ले का सड़क और नाला बने कई साल हो गए हैं। अब दोनों खराब हो चुके हैं। कई जगहों पर नाला टूट चुका है और उसके ढक्कन सही नहीं है। बारिश के दिनों में कीचड़ और गंदगी फैलती है। जिससे आने-जाने में परेशानी होती है।
रेनू राणा
14. मोहल्ले में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। नाला जाम होने से सड़कों पर पानी बहता है। वहीं मोहल्ले में पानी की सुविधा को लेकर ब्लू पाइप बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हुई है।
पूनम देवी
15. मोहल्ले में साफ-सफाई सही से नहीं होती है और कचरा उठाने की व्यवस्था प्रति दिन नहीं है। मजबूरी में लोगों को खाली जगह पर कूड़ा फेंकना पड़ता है, जिससे गंदगी और बदबू दोनों फैलती है। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
प्रणिता देवी
16. मोहल्ले में नाला की स्थिति खराब है और पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं है। पानी सड़कों पर बहता रहता है। नाला का निर्माण और उसकी सही देखरेख जरूरी है ताकि पानी की निकासी होे सके और मोहल्ले की यह समस्या खत्म हो सके।
पवन दास
समस्याएं
1. मोहल्ले में नाला जाम रहने और सही निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिसे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है।
2. मोहल्ले में नियमित साफ-सफाई नहीं होने और कूड़ा उठाव की कमी के कारण मोहल्ले में गंदगी फैलती है, जिसे लोगों को बीमारी का खतरा बना रहता है।
3. मोहल्ले की सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। बारिश के दिनों में कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
4. मोहल्ले में ब्लू पाइप लाइन बिछाने के बावजूद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। मोहल्ले के लोगों पानी के लिए बने एक प्याऊ पर निर्भर हैं, जिससे रोजमर्रा के कामों में कठिनाई होती है।
5. मोहल्ले में सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण लोगों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम करने में परेशानी होती है।
सुझाव
1. मोहल्ले में पक्के नाला का निर्माण कर नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए ताकि गंदा पानी जमा न हो और जल निकासी भी होती रहे।
2. नगर निगम द्वारा प्रतिदिन साफ-सफाई और कूड़ा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि मोहल्ला स्वच्छता बनी रही।
3. मोहल्ले की जर्जर सड़कों की मरम्मत या नये सड़क का निर्माण का कार्य कराया जाए ताकि लोगों को आने जाने की सुविधा सुगम बनी रही।
4. मोहल्ले में लगे ब्लू पाइप से नियमित जलापूर्ति शुरू की जाए और पानी की गुणवत्ता भी जांच हो, ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके।
5. मोहल्ले में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाए, जहां मोहल्ले के लोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम कर सकें।
बोले जिम्मेदार
सिकंदरपुर मोती लाल लेन में सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ जगह बचे काम को भी जल्द पूरा कराया जाएगा। वहीं मोहल्ले के नाला निर्माण के लिए भी विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। जैसे ही विभाग के द्वारा राशि आवंटित होगी, नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं नाला जाम की समस्या को लेकर मैं स्वयं जाकर देख लेती हूं। यदि साफ-सफाई की आवश्यकता होगी, तो उसे कराया जाएगा -शशिकला देवी, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 49
प्रस्तुति : संतोष कुमार, फोटोग्राफ : संजीव
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन