सहरसा: मखाना किसानों की अनदेखी, नहीं मिल रही लागत
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सहरसा में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा के तहत पदयात्रा की। यात्रा में युवाओं ने समर्थन दिया और महिषी मंदिर में पूजा अर्चना की। कन्हैया ने मखाना किसानों और कोशी पीड़ितों...

सहरसा ।नगर संवाददाता। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भीतिहरवा गांधी आश्रम से शुरू पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के तहत बुधवार को 11वें दिन सहरसा में पदयात्रा किया। । सुबह बनगांव में ध्वजातोलन के बाद नेताजी सुभास चंद्र बोस चौक से शुरू होकर मीर चौक , महावीर चौक, डीबी रोड , शंकर चौक समाहरणालय में पदयात्रा गुजरी । इस यात्रा के बीच कन्हैया कुमार ने महिषी के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की ।पदयात्रा के रास्ते में जगह जगह युवाओं नौजवानों ने बड़ी संख्या में पदयात्रा के मुद्दे पर समर्थन देते हुए यात्रा में शामिल हुए । जगह जगह गाजे बाजे के साथ घोड़ा सवार नौजवानों ने पदयात्रा को यादगार बनाया । कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने मखाना किसानो , कोशी पीड़ित विकास प्राधिकार के पुनर्गठन और युवाओं को सम्मान के साथ रोजगार की व्यवस्था देने की मांग की। मखाना किसान सिंघेसर मुखिया ने कहा कि हम मेहनत और पूंजी लगाकर मखाना की खेती करते है लेकिन हमे लागत भी नहीं मिल पाती । कोसी पीड़ित विकास प्राधिकार के महादेव कुमार यादव ने कहा कि हम बाढ़ के कटाव के कारण महीनों तक पीड़ित रहते है। पहले हमे नौकरी में आरक्षण मिलता था अब नहीं मिलता । कन्हैया कुमार ने बताया कि पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा कांग्रेस की नहीं बल्कि बिहार भर के तमाम युवाओं की पदयात्रा है जो बिहार में रोजगार चाहते है । बिहार की सरकार सुशासन नहीं बल्कि पलायन की सरकार है । प्रेस कांफ्रेंस के अलावा सहरसा शहर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे ओवरब्रिज की समस्या पर भी कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला । उन्होंने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण सहरसा शहर के निवासियों को रोज रोज जाम का सामना करना पड़ता है।जबकि इस ओवरब्रिज को लेकर हर चुनाव में वादा किया जाता है ।यात्रा में बृजेश पांडेय , तारानंद सादा , जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ,एनएसयूआई के मनीष कुमार, अभिराज सिंह ,अभिनव कुमार , हलचल कुमार सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के छात्र नौजवान शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन