वार्ड सात के 150 घरों में पेयजलापूर्ति ठप
(पेज चार) मुख्यमंत्री से कैमूर की समस्याओं का साझा कियामुख्यमंत्री से कैमूर की समस्याओं का साझा कियामुख्यमंत्री से कैमूर की समस्याओं का साझा कियामुख्यमंत्री से कैमूर की समस्याओं का साझा किया

(पेज चार) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित कब्रिस्तान के पास का बिजली का तार जल जाने से पेयजलापूर्ति ठप है, जिससे भगवानपुर के वार्ड 7 के करीब 250 घरों में पीने वाला पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को खाना पकाने, कपड़ा साफ करने, स्नान करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण विष्णु उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, दीनदयाल साह ने बताया कि घरों में शादी-विवाह का समारोह चल रहा है। रिश्तेदार घर में आ रहे हैं। ऐसे में घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से बाहर से जार का पानी मंगाकर पीने में आर्थिक परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने ठप जलापूर्ति से इस गर्मी में जल्द से जल्द पीने की पानी आपूर्ति करने की मांग की है। मुख्यमंत्री से कैमूर की समस्याओं का साझा किया भभुआ। फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षयवर सिंह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले और उनसे कैमूर की समस्याओं का साझा किया। पहाड़ी क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, पेयजल, जड़ी-बूटी क्रय केंद्र खोलने, अधिग्रहित भूमि का मुआवजा समय पर भुगतान कराने, अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने, चावल उद्योग को विकसित करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर इस दिशा में पहल करने की अपील की। फोटो- 25 अप्रैल भभुआ- 6 कैप्शन- फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बुके देते कैमूर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन