Bhabhi want to kill Devar by poisoning food Man killed her in murder fear खाने में जहर देकर मारना चाहती थी भाभी, हत्या की आशंका में देवर ने उसे ही मौत के घाट उतारा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खाने में जहर देकर मारना चाहती थी भाभी, हत्या की आशंका में देवर ने उसे ही मौत के घाट उतारा

पूर्णिया जिले के मरंगा थाना इलाके में एक गर्भवती भाभी की देवर ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। देवर को शक था कि भाभी उसे खाने में जहर देकर मारना चाहती है। इसी शक में उसने अपनी भाभी को ही मौत के घाट उतार दिया।

Tue, 3 Dec 2024 09:48 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
खाने में जहर देकर मारना चाहती थी भाभी, हत्या की आशंका में देवर ने उसे ही मौत के घाट उतारा

बिहार के पूर्णिया जिले से देवर और भाभी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरंगा थाना इलाके में एक शख्स ने खुद की हत्या की आशंका के चलते अपनी भाभी को ही मौत के घाट उतार दिया। सनकी देवर ने अपनी भाभी की चाकू घोंप कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान लाइन बस्ती निवासी केशव कुमार मंडल की 25 वर्षीय पत्नी रीमा देवी के रूप में हुई है। वह 5 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने आरोपी देवर सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है, उसे डर था कि भाभी खाने में जहर देकर उसे मारना चाहती है। इसलिए उसने भाभी को ही मार डाला।

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर की है। केशव रोजाना की तरह गैस एजेंसी के प्लांट में ड्यूटी पर चला गया। उसका सबसे छोटा भाई कॉलेज गया हुआ था। जिस वक्त सूरज ने भाभी का मर्डर किया, तब उसके अलावा घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं था। अचानक रीमा के कमरे से चीखने की आवाज आई। आसपास के लोगों ने उस कमरे से सूरज को भागते हुए देखा। फिर सास समेत कुछ अन्य पड़ोसी कमरे में गए, तो रीमा को खून से लथपथ हालत में देखा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खून से सना हुआ चाकू भी पड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने रीमा को अस्पताल भिजवाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धोखा देकर भाभी से बलात्कार, गर्भवती होने पर छोड़ा; देवर को 10 साल की जेल

मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरज मंडल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे शक था कि भाभी उसे खाने में जहर देकर मारने की फिराक में थी। उसने पुलिस को बताया है कि उसके भाई केशव को झांसा देकर रीमा ने शादी की थी। देवर ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 8 महीने पहले रीमा को एक बच्ची हुई थी, जिसकी हत्या भाभी ने ही कर दी थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।