Two sisters Ruhi and Ruchi went out for a morning walk and never returned What was that horrifying incident मॉर्निंग वाक पर निकलीं सगी बहनें रूही और रूचि, फिर लौट कर नहीं आईं; वह खौफनाक वारदात क्या थी?, Bettiah Hindi News - Hindustan
More

मॉर्निंग वाक पर निकलीं सगी बहनें रूही और रूचि, फिर लौट कर नहीं आईं; वह खौफनाक वारदात क्या थी?

एक साथ दो बहनों की मौत की घटना की खबर मिलते ही नाराज और आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच -31 को जाम कर दिया। एक घंटा तक जाम रहने से सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।

Thu, 25 April 2024 03:43 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
मॉर्निंग वाक पर निकलीं सगी बहनें रूही और रूचि, फिर लौट कर नहीं आईं; वह खौफनाक वारदात क्या थी?

बिहार के बेगूसराय में लाखो थाना के लाखो विश्वकर्मा चौक के समीप एन एच-31 पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने दो सगी बहनों को कुचल दिया।  नाबालिग दोनों बहनों की एक साथ घटनाथल पर ही मौत हो गयी। मृतकों में लाखो गांव निवासी मनीष कुमार की 10 वर्षीय पुत्री रूही कुमारी और 12 वर्षीय पुत्री रूचि कुमारी है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। 

एक साथ दो  बहनों की मौत की घटना की खबर मिलते ही नाराज  ग्रामीणों  ने एनएच -31 को  जाम कर दिया। एक घंटा तक जाम रहने से सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इसे राहगीरों की परेशानी का सामना करना पड़ा। मौत और  जाम की खबर पर पहुंची पुलिस को गुस्साए लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने समझा बुझा कर जाम तोड़वाया। लेकिन इस में एक घंटे का वक्त लग गया और सड़क पर लंबी जाम लग गई।

उसके बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।  मृतका के परिजनों ने बताया कि अन्य दिनों की भांति दोनों बहनें गुरूवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दोनों को एक साथ कुचलते हुए मौके से भाग निकला।  मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए और जाम कर दिया। 

इधर लाखों थाने की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई और आक्रोशित ग्रामीणों को काफ़ी समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। थक हार कर कई थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।  लोगों को दिलासा और भरोसा दिलाया तब जाकर मशक्कत के बाद लोगों को समझने में कामयाबी मिली ,जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। जबकि दोनों की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।