Mukesh Sahni VIP increased Tejashwi tension Announced to contest on 60 seats Bihar election मुकेश सहनी की VIP ने बढ़ाई तेजस्वी की टेंशन! 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- टिकट मांगेंगे नहीं बांटेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुकेश सहनी की VIP ने बढ़ाई तेजस्वी की टेंशन! 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- टिकट मांगेंगे नहीं बांटेंगे

मुकेश सहनी की वीआईपी ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वाल्मीकिनगर में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी किया गया। साथ ही 12 एजेंडों पर मुहर लगी है।

Tue, 11 March 2025 04:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बेतिया
share
मुकेश सहनी की VIP ने बढ़ाई तेजस्वी की टेंशन! 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- टिकट मांगेंगे नहीं बांटेंगे

बिहार में महागठबंधन की सहयोगी मुकेश सहनी की वीआईपी ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस के बाद अब मुकेश सहनी ने तेजस्वी को चिंता दे दी है। दरअसल सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में पहले से ही खटपट चल रही है। कांग्रेस जहां 70 से कम सीटों पर राजी होती नहीं दिख रही है। वहीं अब मुकेश सहनी की वीपीआई ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वाल्मीकिनगर में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

वीआईपी के संरक्षक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी बिहार विधानसभा में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 50 जगहों पर रैलियां होंगी। सहनी ने कहा कि 243 में 150 सीटों पर पार्टी निर्णायक साबित होगी, और जीत-हार तय करेगी। महागठबंधन के साथ चुनावी मैदान में पार्टी उतरेगी। बाकी सीटों पर सहयोगी दलों की मदद करेंगे। बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर भी लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 उपमुख्यमंत्री बनाएंगे तेजस्वी? मुकेश सहनी के बाद कांग्रेस ने मांगे 2 डिप्टी CM
ये भी पढ़ें:सहनी का बड़ा दावा, 2025 में हमारे 40 MLA बनेंगे; कितनी सीट देने जा रहे तेजस्वी?
ये भी पढ़ें:बिहार में मॉडर्न सिटीजन पार्टी का VIP में विलय, क्या बोले मुकेश सहनी

सहनी ने कहा कि हम टिकट मांगने वाले नहीं, बांटने वाले हैं, 8-10 फीसदी हमारा वोटबैंक है। आचार संहिता लागू होने से पहले बिहार में 50 जगहों पर पार्टी रैली करेगी। बिहार के सभी जिलों को आठ जोन में बांटा गया है और वहां पर पार्टी के पदाधिकारियों को तैनाती की जाएगी। पार्टी फंड में 10 करोड़ चंदा जमा कर उम्मीदवारों की मदद की जाएगी। वहीं आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी आंदोलन करती रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिकट सबको चाहिए, सीट तो 243 ही हैं; तेजस्वी का कांग्रेस और मुकेश सहनी को संदेश?
ये भी पढ़ें:दूसरे नंबर पर निषाद आबादी, हमारे बिना सरकार नहीं: मुकेश सहनी
ये भी पढ़ें:ना तालाब आवंटन, ना ही मछली के बाजार की सुविधा; सहनी ने मल्लाहों का मुद्दा उछाला

आपको बता दें इससे पहले मुकेश सहनी कह चुके हैं कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो सीएम तेजस्वी होंगे, दो उपमुख्यमंत्री होंगे, जिसमें वीआईपी का एक डिप्टी सीएम होगा। वहीं 60 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान से अब महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तय है। ऐसे में देखना होगा कि महागठबंधन का नेतृत्व करने वाली आरजेडी सीटों का क्या समीकरण तय करती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की वीआईपी एनडीए का हिस्सा थी। 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था, और 4 सीटें जीतने में सफल रही थी, हालांकि खुद मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।