Bengal CM Mamata Banerjee spoke in London, politics ignited in Bihar BJP said her heart anti India लंदन में बोलीं बंगाल CM ममता बनर्जी, बिहार में सुलगी सियासत; BJP ने कहा- उनका दिल भारत विरोधी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लंदन में बोलीं बंगाल CM ममता बनर्जी, बिहार में सुलगी सियासत; BJP ने कहा- उनका दिल भारत विरोधी

  • गिरिराज सिंह, संजय जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, शाहनवाज हुसैन समेत कई बीजेपी नेताओं ने ममता दीदी पर जोरदार हमला किया है। कहा है कि उनका दिल भारत विरोधी है और बांग्लादेश के घुसपैठियों को भारत में प्रवेश दिलाकर वोट बटोरना चाहती हैं।

Sat, 29 March 2025 12:18 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लंदन में बोलीं बंगाल CM ममता बनर्जी, बिहार में सुलगी सियासत; BJP ने कहा- उनका दिल भारत विरोधी

लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बंगाल सीएम ममता बनर्जी के एक बयान पर बिहार में सिसायत सुलग गई है। गिरिराज सिंह, संजय जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, शाहनवाज हुसैन समेत कई बीजेपी नेताओं ने ममता दीदी पर जोरदार हमला किया है। कहा है कि उनका दिल भारत विरोधी है और बांग्लादेश के घुसपैठियों को भारत में प्रवेश दिलाकर वोट बटोरना चाहती हैं। भारत की अर्थव्यवस्था पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने विवादित बयान दिया। उसके बाद लंदन के एक लॉ कॉलेज में उनके कार्यक्रम में स्पीच के दौरान भी बवाल हुआ।

दरअसल ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में ममता दीदी से सवाल किया गया कि भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जल्द ही यह तीसरे स्थान को हासिल करेगा और 2060 तक भारत की अर्थव्यवस्था विश्व भर में नंबर वन होगा, इस पर आपकी क्या राय है। जवाब में ममता बनर्जी ने कहा कि मैं इससे असहत हूं। खबरों में यह मामला आने के बाद लंदन में ही उनके एक सेशन के दौरान बवाल हो गया। वे भाषण दे रही थीं तभी पोस्टर लहराते हुए विरोध किया गया। वापस जाओ के नारे भी लगाए गए। बंगाल में हिंदुओं की हत्या और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप मर्डर पर उनकी खिंचाई शुरू हो गयी। ममता बनर्जी भी अपनी तस्वीर वाली पोस्टर लहराने लगीं और कहा कि देखिए मुझ पर हमला हुआ जिसमें मैं मरने वाली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता के भाषण के दौरान हंगामा, जमकर हुई नारेबाजी; VIDEO

ये तस्वीरें जब भारत पहुंची तो बिहार में सियासी बवाल हो गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक के बाद एक उन पर हमला शुरू कर दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने चुटकी लेते हुए कहा कि ममता दीदी बंगाल को संभालें, ऑक्सफोर्ट खुद संभल जाएगा। उनकी सरकार का कृत्य अच्छा नहीं है तो हर जगह विरोध हो रहा है। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि ममता बनर्जी की पूरी राजनीति इसी बात पर टिकी है कि कैसे बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत में जगह देकर उन्हें सकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उनका दिल भारत विरोधी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Oxford में भाषण देने पहुंचीं ममता की गुहार, कोलकाता से लंदन के बीच शुरू हो उड़ान

इधर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि ममता बनर्जी जिस राह पर चल चुकी हैं, राष्ट्र उनके साथ कैसे खड़ा रहेगा। उन्होंने सनातन की संतानों को लज्जित किया है तो खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि पूरी दुनिया भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था का लोहा मानती है। आईएमएफ भी कहता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन ममता बनर्जी सच्चाई को छिपाकर भारत का अपमान करती हैं। कहा कि जब टुकड़े टुकड़े गैंग जब भी विदेश जाते हैं तो भारत को अपमानित करते हैं। यह दुर्भाग्य की बात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंदन के पार्क में साड़ी और चप्पलों में जॉगिंग कर रहीं CM ममता, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें:'ममता हैं पाखंडी, वोट के लिए हिंदू- मुस्लिम दोनों को खुश करने की कोशिश कर रहीं'
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।