before bihar election congress party elected new district presidents shashiranjan in patna बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में फेरबदल, 40 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति; देखें पूरी लिस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में फेरबदल, 40 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति; देखें पूरी लिस्ट

  • एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पटना शहरी जिला के जिलाध्यक्ष शशिरंजन को बनाया गया है जबकि कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार को बनाया गया है।

Wed, 2 April 2025 06:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में फेरबदल, 40 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में बड़ी फेरबदल हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार की देर रात बिहार के सभी 40 सांगठनिक जिलों में नये अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 58 जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की सूची जारी की है। राजेश कुमार को 18 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्य्क्ष बनाये जाने के 14वें दिन जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। दर्जन भर जिलों में अध्यक्ष के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष भी मनोनीत किये गए हैं।

पार्टी ने गया और कटिहार में दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। पटना शहर इकाई के जिलाध्यक्ष शशिरंजन को बनाया गया है, जबकि रंजीत कुमार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पटना ग्रामीण-1 के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी, कार्यकारी अध्यक्ष उदय कुमार चंद्रवंशी तथा पटना ग्रामीण-2 के जिलाध्यक्ष गुरुजीत सिंह और कार्यकारी जिलाध्यक्ष नीतू निशाद बनाये गये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग की 'मां' ने पशुपति पारस की पत्नी समेत 5 पर किया केस, कपड़े फेंकने का आरोप

जिलाध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की सूची-:

अररिया - शाद अहमद

दरभंगा - दयानंद पासवान

पूर्वी चंपारण- शशि भूषण राय

गोपालगंज - ओम प्रकाश गर्ग

कटिहार - सुनील यादव,

गुलाम शाहिद व सौरभ कुमार

(कार्यकारी अध्यक्ष)

किशनगंज - इमाम अली

शाहिबुल अख्तर (कार्यकारी अध्यक्ष)

मधेपुरा - सूर्य नारायण राम

मधुबनी - सुबोध मंडल

मुजफ्फरपुर - अरविंद मुकुल

पूर्णिया - विजेंद्र यादव

सहरसा - मुकेश झा

तारिणी ऋषिदेव (कार्यकारी अध्यक्ष)

समस्तीपुर - अबु तमीम

सारण - बच्चू प्रसाद बीरू

शिवहर - नूरी बेगम

सीतामढ़ी - आर प्रसाद

सीवान - सुनील कुमार यादव

सुपौल - सूर्यनारायण मेहता

राम नारायण प्रसाद(कार्यकारी अध्यक्ष)

वैशाली - महेश प्रसाद राय

अक्षय शुक्ला (कार्यकारी अध्यक्ष)

प. चंपारण - प्रमोद सिंह पटेल

औरंगाबाद - राकेश कुमार सिंह

महानंद (कार्यकारी अध्यक्ष)

अरवल - धनंजय शर्मा

बांका - कंचन सिंह

बेगूसराय - अभय कुमार सर्जेंट

भागलपुर - परवेज जमाल

भोजपुर - अशोक राम

बक्सर - डॉ. मनोज कुमार पांडेय

गया - संतोष कुमार कुशवाहा

शहाबुद्दीन रहमानी और उदय मांझी (कार्यकारी अध्यक्ष)

जहानाबाद - इस्तियाक आजम

राम प्रवेश ठाकुर (कार्यकारी अध्यक्ष)

जमुई - अनिल कुमार सिंह

पुरुषोत्तम तांती (कार्यकारी अध्यक्ष)

कैमूर - राधे श्याम कुशवाहा

खगड़िया - अविनाश कुमार अविनाश

राजकिरण ठाकुर (कार्यकारी अध्यक्ष)

लखीसराय - अमरेश कुमार अनीश

अरविंद कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)

मुंगेर - अशोक पासवान

मो. इनामुल हक (कार्यकारी अध्यक्ष)

नालंदा - नरेश अकेला

नवादा - सतीश कुमार

पटना शहर - शशि रंजन

पटना ग्रामीण 1 - सुमित कुमार सन्नी

उदय कुमार चंद्रवंशी (कार्यकारी अध्यक्ष)

पटना ग्रामीण 2 - गुरुजीत सिंह

नीतू निशाद (कार्यकारी अध्यक्ष)

रोहतास - अमरेंद्र पांडेय

शेखपुरा - प्रभात कुमार चंद्रवंशी

रौशन कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महावीर मंदिर में पूजा-पाठ महंगा, नैवेद्यम लड्डू के दाम भी बढ़े; जान लीजिए नए रेट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।