Before 2005 there was no tired CM in Bihar Tejashwi taunts Nitish said PK RCP combination is a political game 2005 से पहले बिहार में टायर्ड सीएम नहीं थे, तेजस्वी का नीतीश पर तंज; बोले- पीके, RCP का मेल सियासी गेम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

2005 से पहले बिहार में टायर्ड सीएम नहीं थे, तेजस्वी का नीतीश पर तंज; बोले- पीके, RCP का मेल सियासी गेम

तेजस्वी ने कहा कि 2005 के पहले बिहार को टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अफसर नहीं चलाते थे। उस समय बिहार में सुनवाई और कार्रवाई होती थी, अफसरशाही नहीं थी। वहीं प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के साथ आने को सियासी मेल बताया है। और कहा कि जनता जानती है कि किसके इशारे पर दोनों साथ आए हैं।

Sun, 18 May 2025 03:39 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
2005 से पहले बिहार में टायर्ड सीएम नहीं थे, तेजस्वी का नीतीश पर तंज; बोले- पीके, RCP का मेल सियासी गेम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘2005 से पहले कुछ होता था’ वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पलटवार किया है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि 2005 के पहले बिहार को टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अफसर नहीं चलाते थे। उस समय बिहार में सुनवाई और कार्रवाई होती थी, अफसरशाही नहीं थी। उस वक्त जो काम हुआ, उसकी तारीफ यूएन के लोग तक करते थे। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों के मन में 2005 बैठ गया है।

वहीं आरसीपी सिंह के जनसुराज में शामिल होने पर तेजस्वी ने कहा कि प्रशांत किशोर और वो पहले एक ही दल में थे। किसके इशारे पर दोनों साथ आये हैं, जनता यह जानती है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ संदेश पहुंचाने के लिए अलग-अलग देशों में मोदी सरकार अपना प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में जाकर आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष रखेंगे और पाकिस्तान को घेरने की कोशिश करेंगे। तेजस्वी ने सांसदों की टीम को विदेश भेजने का स्वागत किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरसीपी की 'आसा' प्रशांत किशोर की जन सुराज में विलीन, नीतीश के दो विरोधी एक हुए
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजनीति के दो विषैले कीटाणु, आरसीपी सिंह और पीके पर JDU का हमला; एक चुनौती भी दी

नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप भी लगाया। उन्होने कहा कि पहले करप्शन इतना नहीं था, यह बात भी उन्हें समझना चाहिए। सिर्फ बोल देने से कुछ होने वाला नहीं है। जनता ने सब कुछ देखा है और अभी क्या बिहार की स्थिति है। यह भी जनता समझ रही है, जनता समय आने पर इन्हें जवाब देगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।