Before 2005 there was jungle raj in Bihar we did development CM Nitish lashed out at RJD in Ramgarh 2005 से पहले बिहार में जंगलराज था, हम लोगों ने किया विकास; रामगढ़ में आरजेडी पर बरसे CM नीतीश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

2005 से पहले बिहार में जंगलराज था, हम लोगों ने किया विकास; रामगढ़ में आरजेडी पर बरसे CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में जंगल राज था, लेकिन जब से उनके हाथ में बिहार की कमान मिली तब से लगातार विकास हो रहा है। इस दौरान उन्होने रामगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह को जिताने की अपील की।

Sat, 9 Nov 2024 09:20 PMsandeep हिन्दुस्तान, कैमूर
share
2005 से पहले बिहार में जंगलराज था, हम लोगों ने किया विकास; रामगढ़ में आरजेडी पर बरसे CM नीतीश

बिहार उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जारी है। इसी कड़ी में सीएम नीतीश कैमूर के मोहनियां में चुनावी सभा को संबोधित किया। और रामगढ़ विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में जंगलराज था, लेकिन जब से उनके हाथ से बिहार की कमान मिली तब से लगातार विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बिहार में उनके कार्यकाल में हुए विकास की चर्चा करते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी क्रांतिकारी कार्य हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों के लिए पोशाक योजना उसके बाद साइकिल योजना लागू करने से काफी परिवर्तन हुआ। हम लोगों ने पहले तय किया था कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे लेकिन 10 लाख रोजगार देने की जगह हम लोगों ने 24 लाख लोगों को रोजगार दिया, जिसको बढ़ाकर अब 34 लाख करने का लक्ष्य है। नौकरी के मामले में हम लोगों ने 7 लाख 17 हजार सरकारी नौकरी दे दी है। अब 10 लाख के लक्ष्य को बढ़ाकर 12 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य पर ले जा रहे हैं, जिनको चुनाव के पहले कर देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाजपेयी ने मुझे CM बनाया था, हमसे दो बार गलती हो गई; BJP की रैली में बोले नीतीश

बिहार उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जारी है। इसी कड़ी में सीएम नीतीश कैमूर के मोहनियां में चुनावी सभा को संबोधित किया। और रामगढ़ विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में जंगलराज था, लेकिन जब से उनके हाथ से बिहार की कमान मिली तब से लगातार विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बिहार में उनके कार्यकाल में हुए विकास की चर्चा करते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी क्रांतिकारी कार्य हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों के लिए पोशाक योजना उसके बाद साइकिल योजना लागू करने से काफी परिवर्तन हुआ। हम लोगों ने पहले तय किया था कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे लेकिन 10 लाख रोजगार देने की जगह हम लोगों ने 24 लाख लोगों को रोजगार दिया, जिसको बढ़ाकर अब 34 लाख करने का लक्ष्य है। नौकरी के मामले में हम लोगों ने 7 लाख 17 हजार सरकारी नौकरी दे दी है। अब 10 लाख के लक्ष्य को बढ़ाकर 12 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य पर ले जा रहे हैं, जिनको चुनाव के पहले कर देंगे।

|#+|

स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 के पहले प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रति माह 29 मरीज आते थे, सुविधाओं को बढ़ाने के बाद इस समय 11 हजार मरीज प्रति माह आ रहे हैं ।पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे ,जो अब बढ़कर 11 हो गए हैं, 15 के लिए काम चल रहा है, जिसको चुनाव के पहले पूरा कर देंगे।

भागलपुर दंगे की चर्चा करते हुए कहा कि जब वे सरकार में आए तो 2006 में इसकी जांच कराई और दोषियों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही साथ पीड़ितों को मदद किया और आज भी कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण और जातीय जनगणना पर अपने द्वारा किए गए कार्यों की उन्होंने विस्तार से चर्चा की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।