Bakhtiyarpur Rajauli FourLane Road crack people facing problem to go biharsharif बख्तियारपुर रजौली फोरलेन सड़क पर अचानक आई दरार, बड़ा हादसा टला; बिहारशरीफ जाना मुश्किल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बख्तियारपुर रजौली फोरलेन सड़क पर अचानक आई दरार, बड़ा हादसा टला; बिहारशरीफ जाना मुश्किल

पुल का काम करा रहे कर्मी पंकज कुमार ने बताया कि पुल में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण पुल दब गया था। इसे ठीक किया जा रहा था। इस बीच सड़क में दरार आ गई। सड़क पर लोड कम कर पुल के स्लैब के नीचे लगी बेयरिंग की जांच की जा रही है।

Thu, 21 May 2026 07:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बख्तियारपुर रजौली फोरलेन सड़क पर अचानक आई दरार, बड़ा हादसा टला; बिहारशरीफ जाना मुश्किल

बख्तियारपुर रजौली फोरलेन (एनएच 20) सड़क पर बड़ा हादसा टल गया। बिहारशरीफ से बख्तियारपुर की ओर जाने वाली धोबा पुल से सटे फोरलेन सड़क में बुधवार को अचानक दरार आ गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सड़क में दरार की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियातन फोरलेन सड़क की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। दरअसल, बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के धोबा पुल (संख्या 150) में कुछ दिन पहले तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। पुल को दुरुस्त करने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा था। इस बीच पुल से सटी सड़क में दरार आ गई। पुल के साथ-साथ सड़क की मरम्मत भी शुरू कर दी गई।

बनने में लगेगा समय

सड़क में दरार आने के बाद अधिकारियों ने फोरलेन को एक किलोमाटर तक वनवे कर दिया। सड़क वनवे होने से वाहनों की लंबी कतारें लग रहीं। बख्तियारपुर से बिहारशरीफ की ओर जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लंबा जाम लगने से वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। वहीं पटना और मोकामा की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी देश से माफी मांगें; पीएम पर कांग्रेस सांसद की टिप्पणी से भड़के CM
ये भी पढ़ें:दहक रहा बिहार, हीटवेव से हाहाकार और यहां बारिश के आसार, मौसम का हाल

पुल का काम करा रहे कर्मी पंकज कुमार ने बताया कि पुल में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण पुल दब गया था। इसे ठीक किया जा रहा था। इस बीच सड़क में दरार आ गई। सड़क पर लोड कम कर पुल के स्लैब के नीचे लगी बेयरिंग की जांच की जा रही है। मरम्मती कार्य में लगे अन्य कर्मियों के अनुसार, सड़क को दुरुस्त करने करीब एक से डेढ़ महीना लग सकता है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि नालंदा के उतरी सीमा पर ब्लॉक लगा कर वाहनों का परिचालन जारी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।