Severe Thunderstorm and Rain Forecast in Bihar Farmers on Alert 10 से 12 अप्रैल के बीच आंधी पानी और वज्रपात की आशंका, Bagaha Hindi News - Hindustan
More

10 से 12 अप्रैल के बीच आंधी पानी और वज्रपात की आशंका

बेतिया। पश्चिम चंपारण और उत्तर बिहार के जिलों में अगले कुछ दिनों में बादलों के गरजने और आंधी की आशंका है। 10 से 12 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। किसानों को सतर्क रहने की...

Tue, 8 April 2025 11:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share
10 से 12 अप्रैल के बीच आंधी पानी और वज्रपात की आशंका

बेतिया। पश्चिम चंपारण समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले कुछ दिनों में बादलों के गरजने और आंधी की आशंका जताई गई है। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 10 से 12 अप्रैल के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने आंधी-पानी के अनुमान जताये हैं। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम वज्ञिान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि लोकल ठंडर स्ट्रॉम के प्रभाव से उत्तर बिहार में आंधी-पानी के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। बादलों के गरजने से ठनका गिरने की भी आशंका है। इस दौरान किसानों समेत लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि अन्य जिलों की अपेक्षा पश्चिम चंपारण में अधिक बारिश की संभावना नहीं है। पांच मिलीमीटर से बारिश हो सकती है। इधर, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम 24 डग्रिी दर्ज किया गया है।

बता दें कि जिले में मौसम असामान्य रूप व्यवहार कर रही है। अधिकतम तापमान 38 डग्रिी तक पहुंच चुकी है। बीते रविवार को अधिकतम तापमान 38 डग्रिी दर्ज किया गया था। इससे एक-दो सप्ताह पूर्व भी अधिकतम तापमान इस आंकड़े को छू चुकी है। सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने से फसलों समेत लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अब आंधी-पानी की आशंका से किसानों के चेहरे के रंग उड़े हुए है। चनपटिया के मनोज कुशवाहा, सुरेश राय, मंतोष महतो, योगापट्टी के मच्छरगांवा के सन्नी वर्मा आदि ने बताया कि पूरे रबी सीजन में एक बार भी बारिश नहीं हुई है। इससे पटवन कर हमलोगों ने फसल तैयार किया है। अब जब फसल तैयार हो गई तो आंधी-पानी की आशंका है। इससे गेहूं समेत तैयार सभी रबी फसल को नुकसान हो सकता है। आम उत्पादक किसान रेमश सन्हिा, सुरेंद्र पाल, अमरेश मश्रिा आदि ने बताया कि इस बार आम में अच्छे फल लग रहे हैं। लगातार तापमान में असामान्य रूप से बढ़ोत्तरी होने से टिकोले झड़ने लगे हैं। अब रही सही कसर मौसम की वजह से पूरी हो जाएगी। आंधी तेज हुई तो आम के साथ लीची की फसल को भी नुकसान पहुंचेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।