Preparations for Chhath Puja Concerns Over Cleanliness at Ghats कीचड़मय रास्तों से बढ़ी श्रद्धालुओं की मुसीबत, बैरिकेडिंग व सफाई भी नहीं, Bagaha Hindi News - Hindustan
More

कीचड़मय रास्तों से बढ़ी श्रद्धालुओं की मुसीबत, बैरिकेडिंग व सफाई भी नहीं

कीचड़मय रास्तों से बढ़ी श्रद्धालुओं की मुसीबत, बैरिकेडिंग व सफाई भी नहीं लोक आस्था के

Sun, 22 March 2026 11:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share
कीचड़मय रास्तों से बढ़ी श्रद्धालुओं की मुसीबत, बैरिकेडिंग व सफाई भी नहीं

लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है। नहाए खाए के साथ ही पर्व शुरू हो गया है। लेकिन घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था अभी नहीं हो पाई है। घाट पर पहुंच पथ से लेकर बैरिकेडिंग तक की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन ने अब तक नहीं की है। यहां तक की नगर के उतरवारी पोखरा पर आने जाने के रास्ते में काफी दूर तक सड़क कीचड़मय हो जाने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द पोखरा की सफाई करने के साथ ही आने-जाने के रास्ते को भी ठीक किया जाए] जिससे कि लोक आस्था के महापर्व में श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो।

लोगों का कहना है कि घाट पर चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था कर दी जाए। जिससे की छठ व्रतियों को कोई भी परेशानी ना हो। इसके साथ-साथ साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था के साथ पीने के पानी की व्यवस्था भी लोगों के लिए होनी चाहिए। स्थानीय निवासियों में विकास शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रणजीत सिंह आदि का कहना है कि उत्तरवारी पोखरा छठ घाट पर काफी पानी लग गया था अब जाकर निकला है। घाटों की साफ सफाई बेहद जरूरी है साफ सफाई कि इस पर्व में काफी महत्व है। घाटों पर व्यवस्था ठीक की गई है पानी निकलवाया गया है। लेकिन बारिश हो जाने के कारण आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है फिसलन बन रही है ऐसे में साफ सफाई जरूरी है। उतरवारी पोखरा में बैरिकेडिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। बारिश के कारण सिढ़ियों पर फिसलन बन रही है। आने जाने में सड़क पर कीचड़ लग गया है बहुत परेशानी हो रही है। मोहित कुमार, प्रमोद महतो, कृष्णा कुमार का कहना है कि उतरवारी पोखरा में कुछ घाटों पर सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं की गई है और भी साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन कई घाटों पर साफ सफाई नहीं होने से परेशानी हो रही है।लोक आस्था का महापर्व है इसमें सभी को मिलकर भागीदारी करनी चाहिए। सभी को मिलजुल कर साफ सफाई करनी चाहिए तब जाकर घाट स्वच्छ होगा। यहां पहुंच पथ को बनाया जाय। चेंजिंग रूम का भी निर्माण किया जाय। व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए साफ सफाई की व्यवस्था को और चौकस करना चाहिए। वही आयुष कुमार, कैलाश शाह हम लोग मिलजुल कर नगर निगम प्रशासन के साथ तैयारी कर रहे हैं। नगर निगम की टीम के आते ही साफ सफाई की व्यवस्था को और तेज कर दी जाएगी। कई दशकों से यहां छठ पूजा हो रही है सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। इस छठ पूजा में संख्या भले ही कम रहती है लेकिन साफ सफाई की वैसे ही महत्ता है। नीरज दुबे ने कहा कि यहां पर घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है जिससे आगे चलकर परेशानी हो सकती है। चेंजिंग रूम की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए गर्मी का दिन है। घाटों पर चारों तरफ बदबू दे रहा था। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होना चाहिए। बगल में ही हमारा घर है दूषित पानी के दुर्गंध से परेशानी हो रही है। वही काशी साह और रुपेश तिवारी ने कहा कि परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक-दो दिन बारिश हो जाने से आने जाने का रास्ता पहले से ज्यादा कीचड़ से भर गया है। छठ पूजा में साफ- सफाई के महत्व पर ध्यान दे नगर निगम प्रशासन:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में साफ सफाई का अत्यधिक महत्व माना जाता है। इसे देखते हुए छठ घाटों पर साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रहनी चाहिए ऐसा लोगों का कहना है। इधर नगर के उत्तरवारी पोखरा ही नहीं इसके साथ-साथ सागर पोखरा, संत घाट, पिजुवा पोखरा, काली बाग पोखरा आदि घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि साफ सफाई रहने से आवागमन का रास्ता भी साफ रहने से पूजा पाठ करने में कठिनाई नहीं होती है। नगर निगम प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि चैती छठ की पूजा की तैयारी धूमधाम से की जाए। शिकायतें:1. घाटों पर जाने वाले रास्ते में साफ-सफाई नहीं होने से छठ व्रतियों को काफी परेशानी होगी। 2. पानी बरसने के कारण छठ घाटों पर पहुंचने के रास्ते में जगह-जगह रास्ता खराब है, निगम प्रशासन लापरवाह है।3. उतरवारी पोखर छठ घाट पर पीने के प्याऊ की व्यवस्था नहीं है।इसकी व्यवस्था पर पहल नहीं की गयी है।4. चैती छठ पूजा के छठ घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं है। महिला व्रतियों को परेशानी नहीं होगी।5. मुख्य सड़क समेत गली के रास्तों में कीचड़ पसरा है ऐसे में जल्द से जल्द साफ सफाई कराई जाए।सुझाव:1. घाटों पर जाने वाले रास्ते में नगर निगम शीघ्र साफ-सफाई कराने का काम शुरू करें2. घाटों तक पहुंचाने के ऊबड़ खबड़ सड़क को समतल किया जाए। व्रतियों को आने जाने में सुलभ होगा। 3. सभी घाटों पर पीने के पानी और प्याऊ की व्यवस्था हो, जिससे लोगों को राहत मिले।4. जिन घाटों पर जरूरी हो वहां चेंजिंग रूम की व्यवस्था हो, जिसके चलते महिला श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।5. उतरवारी पोखरा पर आने-जाने के रास्ते में काफी कीचड़ हो गया है उसे ठीक किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।