Education Department Strict on Reorganization of School Management Committees in Betia जिले के बालिका उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति का होगा पुर्नगठन, Bagaha Hindi News - Hindustan
More

जिले के बालिका उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति का होगा पुर्नगठन

गौरव वर्मा बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले में राजकीयकृत उच्च विद्यालयों और परियोजना बालिका उच्च

Mon, 27 April 2026 09:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share
जिले के बालिका उच्च विद्यालय में प्रबंध समिति का होगा पुर्नगठन

गौरव वर्मा बेतिया, बेतिया कार्यालयजिले में राजकीयकृत उच्च विद्यालयों और परियोजना बालिका उच्च विद्यालयों में प्रबंध समितियों के पुनर्गठन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में निर्धारित अधिसूचना के अनुसार प्रबंध समिति का पुनर्गठन सुनिश्चित किया जाए। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 की अधिसूचना के आलोक में प्रबंध समितियों का पुनर्गठन किया जाना है और उनकी नियमित बैठकें भी कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद जिले में यह प्रक्रिया अधूरी है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में यह बताना है कि जिले में कुल कितने विद्यालयों में प्रबंध समिति का पुनर्गठन हो चुका है और कितने विद्यालयों में अब तक यह कार्य लंबित है।

साथ ही लंबित रहने के कारणों का भी स्पष्ट उल्लेख करना होगा। यह प्रतिवेदन पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर भेजना अनिवार्य किया गया है। मालूम हो कि विद्यालय प्रबंध समिति स्कूल के संचालन की अहम कड़ी होती है। यह समिति विद्यालय के विकास कार्यों की निगरानी, शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता, संसाधनों के उपयोग और छात्रों की उपस्थिति पर नजर रखती है। साथ ही अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाकर विद्यालय को बेहतर बनाने में मदद करती है।इसके साथ ही छात्राओं के विकास को लेकर योजना बनाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।