Bihar Student Credit Card Scheme Meeting in Madhubani Loan up to 4 Lakhs स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बच्चों को मिल रहे हैं लोन, Bagaha Hindi News - Hindustan
More

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बच्चों को मिल रहे हैं लोन

मधुबनी, एक प्रतिनिधि। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर शनिवार को मधुबनी प्रखंड

Sat, 9 May 2026 09:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बच्चों को मिल रहे हैं लोन

दिनेश शुक्ला मधुबनी, एक प्रतिनिधि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बच्चों को मिल रहे हैं लोन

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर शनिवार को मधुबनी प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में प्रबंधक डीआरसीसी प्रेमप्रकाश दिवाकर द्वारा सभी मुखिया, पंचायत सचिव प्रखंड के सभी कर्मी, आदि को इसकी व्यापक जानकारी दी गई। बैठक उपरांत प्रबंधक डीआरसीसी श्री दिवाकर ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम योजना तहत उच्च शिक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को लोन दे रही हैं। जिसकी जानकारी लोगों एवं बच्चों को हो इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि, तिथितिवार प्रत्येक पंचायतों के इंटरमीडिएट कॉलेज में एक कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें योग्य बच्चों का काउंसलिंग भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, सभी पंचायतों के बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मुखिया, वार्ड सहित अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में कैसे योजनाओं का लाभ लेना है उसकी सारी जानकारी दी जाएगी。

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में मिलता हैं 4 लाख तक का लोन:

डीआरसीसी प्रबंधक प्रेमप्रकाश दिवाकर ने बताया कि, बिहार सरकार द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए 4 लाख रुपए तक का लोन मिलता हैं। लोन बिना ब्याज का हैं। उन्होंने बताया कि, इसके लिए डीआरसीसी कार्यालय बेतिया में आन लाइन करना होगा। उसके बाद सारी प्रोसेस पूरा करने के बाद करीब डेढ़ माह में लोन मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि, लोन के लिए बच्चों का निवास, हाई स्कूल, इंटर की मार्गशीट, जिस कॉलेज में एडमिशन हैं उस कॉलेज का, जरूरी कागजात आदि सभी जमा करना होता हैं। वही बैठक में बीडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि, सरकार की इस योजना से लाखों बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। इसके प्रचार प्रसार के लिए सभी पंचायतों के इंटरमीडिएट कॉलेजो में तिथिवार कार्यक्रम किया जा रहा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।